पोस्ट ऑफिस की ओर से सरकार द्वारा संचालित कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) संचालित की जा रही हैं, जो बच्चे, बूढ़े या जवानों सबके लिए हैं. ये सेविंग स्कीम्स न सिर्फ सुरक्षित निवेश के लिहाज से पॉपुलर हैं, बल्कि इन सरकारी स्कीम्स पर सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जा रहा है. इसके चलते छोटी-छोटी बचत (Savings) और निवेश (Investment) करके भी मोटा फंड जुटाया जा सकता है. ऐसी ही है पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme), जिसमें एक मुश्त पैसा जमा करने पर आप सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बेनेफिट्स... (Photo: ITG)
'जीरो रिस्क' हैं पोस्ट ऑफिस स्कीम
हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Savings) करता है और उसे ऐसी जगह पर निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां शानदार रिर्टन मिलने के साथ ही उसका पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहे. तो पोस्ट ऑफिस स्कीम्स इस लिहाज से अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें किए गए किसी भी छोटे-बड़ी निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी ये जीरो रिस्क सेविंग स्कीम (Zero Risk Saving Scheme) होती हैं. (Photo: ITG)
7.50% तक का तगड़ा ब्याज
Post Office Time Deposit Scheme न सिर्फ सुरक्षित निवेश के लिहाज से पॉपुलर है, बल्कि रिटर्न देने में भी आगे हैं. सरकार इस स्कीम पर पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रही है और ये अधिकतम 7.50 फीसदी तक है. ध्यान रहे कि इस सरकारी योजना (Govt Scheme) में निवेश की अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्याज दिया जाता है. जैसे 1 साल के टाइम डिपॉजिट इन्वेस्टमेंट पर 6.90%, दो साल के निवेश पर 7.00%, तीन साल के निवेश पर 7.10% और 5 साल तक निवेश पर 7.50% का ब्याज मिलता है. (Photo: ITG)
टैक्स में छूट का लाभ भी मिलेगा
ब्याज की डिटेल से साफ है कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश के तमाम ऑप्शन मुहैया कराए जाते हैं, मतलब 1 से पांच साल तक के लिए पैसा लगा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से निवेश का टैन्योर चुन सकता है. टाइम डिपॉजिट स्कीम में न सिर्फ तगड़ा ब्याज मिलता है, बल्कि इसमें किए गए निवेश पर टैक्स छूट का लाभ भी दिया जाता है और इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत Tax Benefits मिलते हैं. (Photo: ITG)
₹1000 रुपये से निवेश की शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है और इसमें सिंगल अकाउंट या जॉइंट अकाउंट खुलवाने की सुविधा भी है. इस स्कीम में आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं यानी निवेश के लिए किसी भी तरह की कोई मैक्सिमम लिमिट सेट नहीं की गई है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी सुविधा के हिसाब से खाता ओपन करा सकते हैं. (Photo: ITG)
ब्याज से 5 लाख की कमाई का कैलकुलेशन
अब बताते हैं कि कैसे आप सिर्फ एकमुश्त पैसा लगाकर कैसे 5 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर देखें, तो Post Office Time Deposite खाते में अधिकतम निवेश अवधि यानी पांच साल के लिए निवेशक को 11.5 लाख रुपये का वन टाइम इन्वेस्टमेंट करना होगा. इस पर 7.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल रकम 16,67,440 रुपये मिलेंगे. इस रकम में सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 5,17,440 रुपये होगी. (Photo: ITG)