scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Crash From High: चांदी हाई से ₹2.03 लाख सस्ती, खरीदने से पहले जानें 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

हफ्तेभर में सोना-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते सप्ताह भी गिरावट देखने को मिली. तमाम उतार-चढ़ाव के बाद हफ्तेभर में आखिरकार चांदी अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोने का भाव भी फिसला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 1 किलोग्राम वायदा चांदी अपने जनवरी के हाई से अब 2.03 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. अगर आप ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट...(Photo: ITG)

चांदी की कीमत रह गई इतनी
  • 2/6

चांदी की कीमत रह गई इतनी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सप्ताह के आखिरी ये कीमती धातु बढ़त के साथ ग्रीन जोन में बंद हुई. लेकिन इस तेजी के बाद भी पांच कारोबारी दिनों में कुल मिलाकर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price 6,215 रुपये कम हो गया. दरअसल, 10 जुलाई को 1 किलो वायदा चांदी 2,22,664 रुपये पर क्लोज हुई थी, जो बीते शुक्रवार को गिरकर 2,16,449 रुपये पर बंद हुई. (Photo: Reuters) 

जुलाई में इतना टूटी, हाई से काफी सस्ती
  • 3/6

जुलाई में इतना टूटी, हाई से काफी सस्ती
सिर्फ जुलाई महीने से पहले दिन से अब तक चांदी की वायदा कीमत में आई गिरावट पर नजर डालें, तो 1 जुलाई को MCX Silver Rate 2,30,384 रुपये प्रति किलो था, जो अब 13,935 रुपये कम हो चुका है. वहीं जनवरी के हाई लेवल 4,20,048 रुपये से चांदी अब 2,03,599 रुपये सस्ती (Silver Cheaper) हो गई है. (Photo: Reuters) 

Advertisement
सोना का वायदा भाव भी फिसला 
  • 4/6

सोना का वायदा भाव भी फिसला 
चांदी के साथ ही सोने की वायदा कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्तेभर में MCX Gold Rate Change की बात करें, तो वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 10 जुलाई के बंद 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में बीते शुक्रवार को सस्ता होकर 1,41,006 रुपये रह गया यानी 10 Gram 24 Karat Gold 2472 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

जुलाई में कितना बदला Gold रेट
  • 5/6

जुलाई में कितना बदला Gold रेट
जहां हफ्तेभर में सोने का भाव 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है, तो वहीं जुलाई महीने की पहली तारीख के बंद भाव 1,44,430 रुपये से वर्तमान भाव तक तुलना करें, तो ये कीमती पीली धातु  3424 रुपये कमजोर हुई है. जबकि ये हाई से करीब 60,000 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में भी Gold-Silver फिसले
  • 6/6

घरेलू मार्केट में भी Gold-Silver फिसले
वायदा कारोबार के बाद अगर घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं के भाव को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत इस अवधि में 2,20,390 रुपये से 2,15,474 रुपये प्रति किलो पर आ गई. मतलब ये Silver 4,916 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. 

वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में भी घरेलू में गिरावट देखने को मिली है और हफ्तेभर में ये 24 कैरेट गोल्ड 1,43,368 रुपये से 2209 रुपये सस्ता होकर 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. अन्य क्वालिटी का गोल्ड रेट देखें, तो आईबीजेए के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड (1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 कैरेट गोल्ड (1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 कैरेट गोल्ड रेट (1,14,340 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 कैरेट सोने का भाव गिरकर 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. ध्यान रहे घरेलू बाजार में सोना-चांदी की ज्वेलरी खरीदते समय आईबीजेए द्वारा अपडेटेड कीमतों के साथ ही लागू जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement