scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

PM Surya Ghar Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली स्कीम... आपने लिया कनेक्शन? 5 मिनट में ऐसे करें अप्लाई

पीएम सूर्य घर योजना में 300 यूनिट फ्री बिजली
  • 1/6

गर्मी और उमस के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं और झुलसाती हुई गर्मी में एसी-फ्रिज और कूलर का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन, ऐसे लोग बढ़े हुए बिजली के बिल को लेकर भी चिंता कर रहे हैं, जिन्होंने अब तक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल नहीं लगवाया है. इसके विपरीत ये कनेक्शन लेने वाले टेंशन-फ्री होकर इन उपकरणों का यूज कर रहे हैं, क्योंकि 300 यूनिट फ्री बिजली वाली इस स्कीम से बिजली बिल के झंझट से बड़ी राहत जो मिली है.

PM सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम के तहत आवेदन करना बेहद ही आसान है. इसके लिए आपको महज 5 मिनट का समय निकालना होगा और https://pmsuryaghar.gov.in के जरिए अप्लाई करना होगा. (Photo: ITG)

1 करोड़ घरों का का टारगेट, अब तक 26 लाख
  • 2/6

1 करोड़ घरों का का टारगेट, अब तक 26 लाख
PM Surya Ghar Yojna की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में की थी और इसके तहत देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाने का लक्ष्य तय किया था. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल 2026 में मार्च महीने तक 26.19 लाख घर इस सरकारी स्कीम से रोशन हो रहे हैं, जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है. (Photo: ITG)

300 यूनिट फ्री बिजली, सब्सिडी इतनी
  • 3/6

300 यूनिट फ्री बिजली, सब्सिडी इतनी
इस सरकारी योजना (Govt Scheme) के तहत कनेक्शन लेने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली तो मिलती ही है. इसके साथ ही घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराने पर आने वाले खर्च पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है, जो सीधे आपके बैंक अकाउंट में जमा होती है. ये PM Surya Ghar Subsidy सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर अधिकतम 78,000 रुपये तक मिलती है. (Photo: Pixabay)

Advertisement
कितने किलोवाट पर कितनी सब्सिडी? 
  • 4/6

कितने किलोवाट पर कितनी सब्सिडी? 
सरकार अलग-अलग क्षमता के सोलर पैनल पर अलग-अलग सब्सिडी देती है. इसे विस्तार से समझें, तो किसी व्यक्ति ने 0-150 यूनिट खपत के लिए 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉल कराया है, तो उस पर आने वाले खर्च पर 30-60 हजार रुपये, 150-300 यूनिट बिजली की खपत के लिए जरूरी 2-3 किलोवाट या तीन किलोवाट से ज्यादा के पैनल पर 60-78 हजार तक सब्सिडी मिलती है. (Photo: ITG)

25 साल बिजली बिल की No Tension
  • 5/6

25 साल बिजली बिल की No Tension
PM Surya Ghar Yojna के तहत जो सोलर पैनल घरों की छत पर इंस्टॉल किए जाते हैं, उनके जरिए आप दो दशक से ज्यादा समय के लिए बिजली बिल से टेंशन फ्री हो सकते हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर इन Solar Panels की लाइफलाइन करीब 25 साल मानी जाती है. (Photo: ITG)

ऐसे फटाफट कर सकते हैं अप्लाई 
  • 6/6

ऐसे फटाफट कर सकते हैं अप्लाई 

  • वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
  • नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
  • अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
  • नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
  • अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.
  • इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा.

इस प्रोसेस के बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी. (Photo: Suryaghar.in)
 

Advertisement
Advertisement