पोस्ट ऑफिस द्वारा तमाम छोटी बचत योजनाएं (Post Office Small Saving Schemes) संचालित की जा रही हैं, जिनमें नियमित निवेश के जरिए मोटा फंड जुटाया जा सकता है. इनमें एक सरकारी स्कीम (Govt Scheme) ऐसी भी है, जो आपको करोड़पति बना सकती है. ये है पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF Scheme, जिसमें निवेश के कई बड़े फायदे मिलते हैं. Tax छूट बेनेफिट के साथ ही इसमें निवेश के बाद मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी बिल्कुल टैक्स फ्री रहती है. आइए जानते हैं कैसे और कितना निवेश करके Crorepati बनने का सपना पूरा किया जा सकता है? (Photo: AI Generated)
सरकार की सुरक्षा और धांसू ब्याज
जब भी सेफ इंवेस्टमेंट वाली बचत योजनाओं की बात होती है, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सेविंग स्कीम्स सबसे पॉपुलर मानी जाती हैं, इसकी वजह ये है कि इसमें हर छोटे या फिर बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. यानी ये Zero Risk Saving Schemes मानी जाती हैं. PPF Scheme पर ब्याज की बात करें, तो सरकार इसमें निवेश पर 7.1 फीसदी का धांसू ब्याज देती है. (Photo: ITG)
ब्याज का ऐसे होता है कैलकुलेशन
अगर इस स्कीम में निवेश करना है तो फिर ब्याज का पूरा कैलकुलेशन समझना जरूरी है. दरअसल, पीपीएफ खाते से जुड़े नियमों (PPF Account Rules) के मुताबिक, निवेशक द्वारा इसमें जमा की गई रकम पर ब्याज का कैलकुलेशन मंथली बेसिस पर 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख तक होता है. ऐसे में अगर आप किसी भी महीने के 1 से पांच तारीख तक के बीच अपने PPF Account में पैसे जमा करते हैं, तो आपको उस महीने का ब्याज भी मिल जाता है. (Photo: Pixabay)
मिलेगा छूट का ट्रिपल डोज
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक ट्रिपल बेनेफिट स्कीम है, जो इसे और भी ज्यादा पॉपुलर बनाती है. इस सरकारी योजना को Exempt, Exempt, Exempt का दर्जा मिला हुआ है. पहला बेनेफिट निवेश पर टैक्स छूट है, यानी PPF Account में जमा पर ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट पा सकते हैं. इसके अलावा दूसरा ये है कि आपके निवेश पर जो सालाना कंपाउंडिंग ब्याज मिलता है, वो भी टैक्स फ्री रहता है. वहीं तीसरा ये है कि मैच्योरिटी पर मिलने वाली मोटी रकम भी Tax Free होती है. (Photo: ITG)
15 साल है PPF मैच्योरिटी पीरियड
PPF स्कीम में निवेश की मैच्योरिटी अवधि के बारे में बात करें, तो ये पीरियड 15 साल का होता है और इसे बढ़ाने की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जाती है. आप चाहें तो अपने निवेश को 5-5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं. ऐसा करके ब्याज का और भी ज्यादा फायदा मिलता है और मोटा फंड इकठ्ठा किया जा सकता है. इस सरकारी योजना में निवेश की रकम की लिमिट की बात करें, तो अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना निवेश किया जा सकता है, यानी हर महीने औसत 12,500 रुपये. (Photo: ITG)
PPF से कैसे बनें करोड़पति?
पीपीएफ स्कीम में निवेश के खास फॉर्मिले का इस्तेमाल करते हैं, तो ये सरकारी योजना आपके करोड़पति बनने के सपने को पूरा कर सकती है. इसका कैलकुलेशन देखें, तो बेहद आसान है. दरअसल, आपको हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करना होगा, जो सालाना 1.5 लाख रुपये होता है. 15 साल की मैच्योरिटी तक आप 22.50 लाख रुपये जमा करेंगे और 18,18,209 रुपये ब्याज के साथ कुल फंड 40,68,209 रुपये होगा.
अब आपको इसे 5-5 साल के लिए दो बार आगे बढ़ाना है. यानी निवेश जारी रखना है. पांच साल के एक एक्सटेंशन पर आपका फंड बढ़कर 66,58,288 रुपये हो जाएगा और इसे पांच साल के लिए आगे बढ़ाने पर यानी 25 साल के निवेश पर आपका कुल जमा 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि इस पर कंपाउंडिग ब्याज 65,58,015 रुपये हो जाएगा, यानी कुल फंड 1,03,08,015 रुपये जमा होगा और आप करोड़पति बन चुके होंगे. (Photo: Pixabay)