scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

PF Interest Credit Alert: कल से ही आने लगे मैसेज... चेक करें PF अकाउंट, कितना मिला ब्याज?

पीएफ खातों में जमा हो गया ब्याज का पैसा
  • 1/7

क्या आपके मोबाइल फोन पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की ओर से कोई मैसेज आया है. अगर चेक नहीं किया, तो कर लीजिए. दरअसल, ईपीएफओ अपने करोड़ों एक्टिव मेंबर्स के फोन पर एसएमएस (EPFO SMS) के जरिए जानकारी शेयर कर रहा है, कि उनके पीएफ खाते (PF Account) में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज का पैसा भेज दिया गया है. आपके खाते में जमा हुए ब्याज के पैसे की डिटेल चेक करना बेहद आसान है. (Photo: ITG)

8.25% ब्याज दर, ये है जमा हुए ब्याज का गणित
  • 2/7

8.25% ब्याज दर, ये है जमा हुए ब्याज का गणित
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खातों में ब्याज का पैसा जमा करा दिया है. FY2025-26 के लिए निर्धारित 8.25 फीसदी की दर से ब्याज ट्रांसफर कर दिया गया है और ये पैसा अब ईपीएफओ मेंबर्स के खाते में दिखने लगा है. इसे लेकर संगठन की ओर से PF Account के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर इन्फॉर्म भी किया जा रहा है. ब्याज के पैसे का कैलकुलेशन देखें, तो अगर किसी सदस्य के पीएफ खाते में 5 लाख रुपये जमा हैं, उसे सालाना लगभग 41,250 रुपये ब्याज होगा. (Photo: ITG)

34 करोड़ खातों में भेजा गया पैसा
  • 3/7

34 करोड़ खातों में भेजा गया पैसा
EPFO ने इस बार निर्धारित समय से पहले ही 34 करोड़ पीएफ खातों में 8.25% ब्याज के साथ पैसा जमा कराया है. पहले ये प्रोसेस सितंबर या इससे आगे भी चलता था, लेकिन नई ऑटोमेशन प्रणाली से जुलाई के मध्य तक खातों में पैसा ट्रांसाफर कर दिया गया. बता दें कि फिलहाल, ईपीएफओ के 8 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मेंबर हैं, जिन्हें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ये गुड न्यूज मोबाइल पर भी शेयर की है. (Photo: ITG)

Advertisement
घर बैठे मिनटों में करें PF बैलेंस चेक
  • 4/7

घर बैठे मिनटों में करें PF बैलेंस चेक
अपना PF Balance चेक करना बेहद आसान है और इसकी जानकारी एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से फटाफट प्राप्त कर सकते हैं. ऑनलाइन पोर्टल https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login को अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में ओपन करें. इसके बाद अब UAN नंबर और पासवर्ड डाले. फिर कैप्चा कोड भरें. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा. इस पेज पर ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपना पीएफ नंबर सेलेक्ट करें. इसके बाद आपके सामने पीएफ अकाउंट की डिटेल्स खुल जाएगी. (Photo: ChatGPT)

SMS भेजकर भी जानें बैलेंस
  • 5/7

SMS भेजकर भी जानें बैलेंस
ईपीएफओ SMS सर्विस के जरिए भी पीएफ खाते की डिटेल चेक करने की सुविधा दे रहा है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO और UAN फिर भाषा लिखकर मोबाइल नंबर 7738299899 पर SMS करना होगा. इसके तरीके को उदाहरण के तौर पर समझें, तो आप इंग्लिश में अपने EPF की खाते की डिटेल्स पाने के लिए EPFOHO UAN ENG टाइप करेंगे. इसके बाद मैसेज के जरिए आपके पीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी आपको मिल जाएगी. (Photo: ITG)

UMANG App से पीएफ डिटेल चेक 
  • 6/7

UMANG App से पीएफ डिटेल चेक 
उमंग ऐप डाउनलोड करके लॉगइन करें, अब ऑल सर्विस सेक्शन में जाएं. फिर EPFO सर्च करके, एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विसेस ऑप्शन चुनें, इसके बाद दिख रहे View Passbook विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद अपना UAN भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें, फिर बैलेंस सामने दिख जाएगा. (Photo: ITG)

मिस्ड कॉल करके भी जानें बैलेंस
  • 7/7

मिस्ड कॉल करके भी जानें बैलेंस
अगर मिस्ड कॉल करके भी पीएफ खाते में मौजद रकम के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर मिलाएं, दो घंटी के बाद ऑटोमटिक कॉल कट हो जाएगी और इस मिस्ड कॉल प्रोसेस के बाद आपके फोन पर SMS के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस बता दिया जाएगा. (Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement