scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Elon Musk के लिए संकट, SpaceX के बाद अब Tesla के शेयर में भूचाल, 15% गिरे

एलोन मस्क को झटके पर झटका
  • 1/6

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलोन मस्क के सामने बड़ा संकट देखने को मिल रहा है. एक ओर उनकी कंपनियों के स्टॉक्स क्रैश हो रहे हैं, तो इसके चलते नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. जून महीने में विश्व के पहले ट्रिलियेनर बनकर इतिहास रचने वाले मस्क की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पहले SpaceX के शेयर बुरी तरह फिसले, तो अब Tesla Share Crash हो रहा है, जिसने उनकी टेंशन बढ़ा दी है. (Photo: Reuters)

एलोन मस्क की संपत्ति में दनादन गिरावट
  • 2/6

एलोन मस्क की संपत्ति में दनादन गिरावट
Elon Musk Networth पर नजर डालें, तो इसमें लगातार गिरावट आती जा रही है. बीते जून महीने में उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों का मार्केट डेब्यू होने के साथ ही उनकी दौलत में बंपर उछाल आया था और 1.1 ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियेनर बन गए थे. लेकिन इस मुकाम को छूने के बाद अचानक उनकी दौलत में कमी आनी शुरू हो गई और अब ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एलोन मस्क की नेटवर्थ 738 अरब डॉलर रह गई है. (Photo: Reuters) 

पहले SpaceX, अब Tesla शेयर क्रैश 
  • 3/6

पहले SpaceX, अब Tesla शेयर क्रैश 
एलोन मस्क की संपत्ति में जोरदार बढ़ोतरी और उन्हें World's First Trillionaire बनाने में अहम रोल निभाने वाली उनकी कंपनी स्पेसएक्स के शेयर में जारी गिरावट पहले से ही उनकी चिंता बढ़ी हुई थी, उस पर अब उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला का शेयर क्रैश (Tesla Stock Crash) होने से मस्क की टेंशन हाई पर पहुंच गई है. बता दें कि बीते कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में कारोबार के दौरान टेस्ला स्टॉक करीब 15 फीसदी की गिरावट लेकर 319 डॉलर पर क्लोज हुआ. (Photo: Reuters)

Advertisement
SpaceX का भाव करीब आधा रह गया
  • 4/6

SpaceX का भाव करीब आधा रह गया
बात करें एलोन मस्क को ट्रिलियेनर बनाने वाली स्पेसएक्स के शेयरों की, तो इसका दाम अब अपने हाई से करीब आधा रह गया है. बता दें कि वहीं SpaceX Share Price बीते कारोबारी दिन तेजी के बाद भी 118 डॉलर पर बंद हुआ और इसके 52 वीक के हाई को देखें, तो ये 226 डॉलर है. बीते कुछ समय में लगातार गिरावट के चलते कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में (SpaceX Market Cap) 16 जून के पीक से करीब 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है. (Photo: Reuters)

टॉप-10 अमीरों में से 9 की संपत्ति घटी
  • 5/6

टॉप-10 अमीरों में से 9 की संपत्ति घटी
ब्लूमबर्ग की टॉप-10 बिलियेनर्स लिस्ट पर नजर डालें, तो इसमें शामिल एक अरबपति को छोड़कर बाकी 9 की संपत्ति फिसली है. एलोन मस्क की नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 7.20 अरब डॉलर की गिरावट आई है. इसके अलावा दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की नेटवर्थ 18.7 अरब डॉलर फिसलकर 275 डॉलर रह गई है. तीसरे सबसे अमीर जेफ बेजोस को 9.86 अरब डॉलर का फटका लगा और उनकी दौलत घटकर 257 अरब डॉलर रह गई. सर्गेई ब्रिन, माइकल डेल, मार्क जुकरबर्घ, जेन्सेन हुआंग, लैरी एलिसन, बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति भी फिसली है, जबकि दुनिया के 10वें सबसे अमीर इंसान वॉरेन बफे की दौलत 612 मिलियन डॉलर बढ़कर 141 अरब डॉलर हो गई. (Photo: ITG) 

अंबानी-अडानी की दौलत भी फिसली
  • 6/6

अंबानी-अडानी की दौलत भी फिसली
अरबपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय अमीरों की संपत्ति का ताजा हाल देखें, तो गौतम अडानी और मुकेश अंबानी दोनों ही अमीरों की दौलत में गिरावट आई है. जहां एक ओर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) 4.21 अरब डॉलर कम होकर 112 अरब डॉलर रह गई. तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) में 24 घंटे में 1.01 अरब डॉलर की गिरावट आई और ये कम होकर अब 83 अरब डॉलर रह गई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement