छोटी-छोटी बचत के जरिए मोटा फंड जुटाना हो और निवेश (Investment) भी पूरी तरह से सुरक्षित रहे, तो इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी योजनाएं (Post Office Govt Schemes) खासी पॉपुलर हैं. इनमें बैंक एफडी से भी ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है, जो इनकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम रोल निभाता है. ऐसे ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट या पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme), जिसमें नियमित निवेश के जरिए आप सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये कमा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे? (Photo: ITG)
सरकार देती है सुरक्षा की गारंटी
हर कोई चाहता है कि वो अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करे जहां पैसा तो सुरक्षित रहे ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Schemes) बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है, क्योंकि इनमें किए गए किसी भी तरह के छोटे-बड़े निवेश सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी ये पूरी तरह से 'Zero Risk Scheme' होती हैं. (Photo: ITG)
RD Scheme में मिल रहा इतना ब्याज
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश पर सरकार द्वारा जो ब्याज ऑफर किया जा रहा है, वो 6.7% का है. पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर आसानी से खाता खुलवा सकते हैं और खास बात ये है कि ये Post Office RD Account सिर्फ 100 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ ओपन कराया जा सकता है. (Photo: ITG)
मैच्योरिटी से पहले खाता बंद करने की सुविधा
इस सरकारी योजना में जहां 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, तो वहीं अधिकतम निवेश की कोई लिमिट सेट नहीं है, यानी जितना चाहें पैसा लगा सकते हैं और वो भी बिना रिस्क के. इसका मैच्योरिटी पीरियड पांच साल है, लेकिन इसे इस अवधि से पहले भी क्लोज कराने की सुविधा निवेशकों को दी जाती है. हालांकि, स्कीम का पूरा लाभ लेने के लिए इसे मैच्योरिटी तक चलाना जरूरी है. (Photo: Reuters)
ले सकते हैं 50% तक Loan
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में मिलने वाले अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो आरडी स्कीम में निवेश पर लोन (Loan) सुविधा दी जाती है. हालांकि, इसके लिए एकमात्र शर्त ये है कि आप एक साल तक अकाउंट ऑपरेट करने के बाद ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. स्कीम के तहत निर्धारित नियम देखें, तो निवेशक कुल जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन के रूप में ले सकते है और इस पर सिर्फ 2 फीसदी की दर से ब्याज देना होता है. (Photo: Pixabay)
कैसे होगी ब्याज से 5 लाख की कमाई?
अब बताते हैं कि कैसे आप PO RD Scheme में निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. आपको हर महीने 10000 रुपये का निवेश करना है. अब इसपर मिलने वाले 6.7 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से देखें, तो 5 साल की मैच्योरिटी तक आपका जमा 6 लाख रुपये होगा, जबकि कुल फंड 7,13,659 रुपये हो जाएगा.
अब आपको अपना निवेश पांच साल के लिए बढ़ाना है, यानी मंथली 10000 रुपये इस अवधि तक लगाते रहना है. ऐसा करने पर 10 साल में आपके आरडी खाते में कुल फंड 17,08,546 रुपये हो जाएगा और इसमें सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 5,08,546 रुपये होगी. (Photo: ITG)