scorecardresearch
 

दुनियाभर में छाया 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा: नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा 'ये भारत की बढ़ती हुई साख और बढ़ते हुए विश्वास का परिणाम है कि आज विदेश में रह रहे करोड़ों भारतीय अपना माथा और ऊँचा करके बात कर रहे हैं. जब विदेश में “अबकी बार कैमरन सरकार” और “अबकी बार ट्रंप सरकार” के नारे गूंजते हैं, तो ये भारतीयों के सामर्थ्य की स्वीकृति होती है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनके कार्यकाल का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि आज पूरी दुनिया ने माना 'अबकी बार मोदी सरकार' में दम है. पीएम मोदी के मुताबिक इस नारे को इंग्लैंड में अबकी बार कैमरन सरकार और अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार किया जाना यह साबित करता है कि देश की साख बढ़ी है और आज पूरी दुनिया भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है.

प्रधानमंत्री ने कहा 'ये भारत की बढ़ती हुई साख और बढ़ते हुए विश्वास का परिणाम है कि आज विदेश में रह रहे करोड़ों भारतीय अपना माथा और ऊँचा करके बात कर रहे हैं. जब विदेश में “अबकी बार कैमरन सरकार” और “अबकी बार ट्रंप सरकार” के नारे गूंजते हैं, तो ये भारतीयों के सामर्थ्य की स्वीकृति होती है.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि योग को संयुक्त राष्ट्र से मान्यता मिलना इसका दूसरा उदाहरण है कि भारत आज दुनिया में एक बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है. पीएम ने कहा कि योग को मान्यता और भारत की पहल पर इंटरनैशनल सोलर एलायंस का गठन भी साबित करता है देश आज कभी न पलटे जाने वाले विकास की दिशा में चल रहा है.

पीएम के मुताबिक आज वैश्विक स्तर पर भारत कहां खड़ा है, किस स्थिति में है, आप उससे भली-भांति परिचित हैं. बड़े हों या छोटे, दुनिया के ज्यादातर देश आज भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत अपना प्रभाव लगातार बढ़ा रहा है. अब तो रुकना नहीं है, आगे ही बढ़ते जाना है.

Advertisement
Advertisement