वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2015-16 का आम बजट पेश कर दिया है. इस बजट को लेकर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. आइए नजर डालते हैं बजट पर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर.
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचनात्मक सुधार के मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहे हैं.
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बजट को कॉरपोरेट और बिजनेसमैन के फायदे का बजट बताया.Budget fails to address the structural reform issues of the Indian Economy. High on intent & low on delivery. Confusion thru detailing
— Manish Tewari (@ManishTewari)
is just a vision document, a budget in interest of corporates and industrialists: Mallikarjun Kharge,Cong
— ANI (@ANI_news)
NCP की सांसद सुप्रिया सूले ने इस बजट को निराशाजनक बताया. सुप्रिया ने कहा कि इस बजट में कई मुद्दों पर जोर देने की जरूरत थी.
is disappointing, they could have done much more: Supriya Sule, NCP
— ANI (@ANI_news)
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस बजट को गरीब विरोधी बताया है.This is not a practical budget, not as per the aspirations of poor & common man of nation: Mayawati
— ANI (@ANI_news)
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बजट को बहुत अच्छा बताया और कहा कि इसके लिए वो जेटली को 10 में से 9.5 नंबर देते हैं.
Jaitley ji has done an extremely good job, I give him 9.5 out of 10: Defence Minister Manohar Parrikar
— ANI (@ANI_news)
कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि सरकार के पास काफी पैसा, इसलिए कई चीजें मुहैया करा सकती है सरकार.
Govt had enough money, that’s why they could provide so many things: PC Chacko, Cong on
— ANI (@ANI_news)
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बजट 2015 की होगी अहम भूमिका.
will play an important role in the formation of modern India: Home Minister Rajnath Singh
— ANI (@ANI_news)
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा ये बहुत अच्छा और प्रेरणादायक बजट है. लोग खुश होंगे.
Very innovative, very inspiring; people will be very happy : Venkaiah Naidu, BJP on
— ANI (@ANI_news)
बजट के विरोध में उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन.
Kanpur : Samajwadi Party protest against
— ANI (@ANI_news)
कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कॉरपोरेट के हित में बनाया गया बजट है.
They continue to please & work for benefit of businessmen & corporate houses: Ambika Soni, Cong on
— ANI (@ANI_news)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस बजट को संतुलित बताया है. रमन सिंह ने अरुण जेटली को बधाई भी दी है.
is a balanced and considerate budget. It keeps in mind, safety of women, plight of farmers and common man.
— Dr Raman Singh (@drramansingh)
एलजेपी के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में कमी के कारण नौकरी की संभावनाएं बढ़ेंगी.
Eventually the cuts in corporate tax will create job opportunities in the nation: Chirag Paswan, LJP on
— ANI (@ANI_news)
बीजेपी सांसद हर्षवर्धन ने इस बजट को दूरदर्शी और गहरा बताया है. हर्षवर्धन ने कहा कि ये बजट फायदेमंद साबित होगा.
is very professional, an in-depth and farsighted budget indeed: Dr. Harsh Vardhan, Union Minister
— ANI (@ANI_news)