scorecardresearch
 

36 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.82 अंकों की कमजोरी के साथ 26,303.52 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,080.65 पर खुला.

Advertisement
X
शेयर बाजार में मामूली गिरावट
शेयर बाजार में मामूली गिरावट

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे 36.03 अंकों की कमजोरी के साथ 26,280.31 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 12.05 अंकों की कमजोरी बढ़त के साथ 8,100.15 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 12.82 अंकों की कमजोरी के साथ 26,303.52 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,080.65 पर खुला.

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही बाजार में लगातार गिरावट का रुख दिख रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement