scorecardresearch
 
102 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार के कारोबार में तेजी के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधे फीसदी की बढ़त दिखाई दे रही है.

Advertisement
X
हरे निशान में खुला शेयर बाजार

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 120 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 26,679 पर और 24 अंकों या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 8,074 पर कारोबार कर रहे हैं.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 101.56 अंकों की तेजी के साथ 26,660.71 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.55 अंकों की तेजी के साथ 8,086.35 पर खुला.

गौरतलब है कि सोमवार के सत्र में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 98 अंकों की गिरावट के साथ 26,559 पर और निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 8,051 पर बंद हुए थे..

Advertisement
Advertisement