scorecardresearch
 
शेयर बाजार लगातार छठे दिन गिरा, सेंसेक्स 26,559 और निफ्टी 8,051 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 98 अंकों की गिरावट के साथ 26,559 पर और निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 8,051 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
शेयर बाजार में गिरावट लगातार छठे दिन जारी

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.14 अंकों की गिरावट के साथ 26,641.69 पर खुला और 98 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 26,559 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,824 के ऊपरी और 26,378 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं, (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,054.55 पर खुला और 15 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 8,051 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,061 के ऊपरी और 7,996 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मिला जुला रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 10,983 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 11,292 पर पहुंचा.

Advertisement

Advertisement
Advertisement