scorecardresearch
 
पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने की धीमी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले दिन सोमवार के कारोबार में धीमी तेजी के साथ शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 12 अंकों या 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 25,880 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.40 अंकों या 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 7,864 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
X
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.65 अंकों की तेजी के साथ 25,945.14 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.95 अंकों की बढ़त के साथ 7,869.50 पर खुला.

गौरतलब है कि आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 27 अंकों की बढ़त के साथ 25,868 पर और निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 7,857 पर बंद हुए थे.

Advertisement
Advertisement