scorecardresearch
 

बड़े उछाल के बाद मामूली गिरावट के साथ बाजार बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 27 अंकों की बढ़त के साथ 25,868 पर और निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 7,857 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
बड़े उछाल के बाद मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद
बड़े उछाल के बाद मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई लेकिन बाद में दोपहर के कारोबार में बाजार ने जबरदस्त छलांग लगाई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 27 अंकों की बढ़त के साथ 25,868 पर और निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 7,857 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.21 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,856.13 पर खुला और 27 अंकों या 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 25,868 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,059 के ऊपरी और 25,770 के निचले स्तर को छुआ.

(एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.85 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 7,841.90 पर खुला और 14 अंकों या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 7,857 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,907 के ऊपरी और 7,818 के निचले स्तर को छुआ.

 

Advertisement
Advertisement