scorecardresearch
 
सेंसेक्स 26,169 और निफ्टी 7,955 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 24 अंकों की बढ़त के साथ 26,169 पर और निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ 7,955 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
बंबई स्टॉक एक्सचेंज

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.60 अंकों की तेजी के साथ 26,201.27 पर खुला और 24 अंकों या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 26,169 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,246 के ऊपरी और 26,122 के निचले स्तर को छुआ.

(एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.90 अंकों की तेजी के साथ 7,958.15 पर खुला और 20 अंकों या 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 7,955 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,972 के ऊपरी और 7,934 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement
Advertisement