scorecardresearch
 

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी

देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9:30 बजे 89.21 अंकों की तेजी के साथ 28,065.07 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.05 अंकों की तेजी के साथ 8,510.35 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X

में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9:30 बजे 89.21 अंकों की तेजी के साथ 28,065.07 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.05 अंकों की तेजी के साथ 8,510.35 पर कारोबार करते देखे गए. शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले  0.09 अंकों की तेजी के साथ 62.62 पर पहुंचा.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 93.99 अंकों की तेजी के साथ 28,069.85 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.30 अंकों की तेजी के साथ 8,527.60 पर खुला.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement