scorecardresearch
 

बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 513 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार में अचानक जोरदार उछाल देखने को मिल रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स फिलहाल 513 अंक चढ़कर 28,063 के स्तर पर है. वहीं, निफ्टी 159 अंक की तेजी के साथ 8515 पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement
X
बाजार में उछाल से सेंसेक्स 513 अंक ऊपर
बाजार में उछाल से सेंसेक्स 513 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार में अचानक जोरदार उछाल देखने को मिल रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स फिलहाल 513 अंक चढ़कर 28,063 के स्तर पर है. वहीं, निफ्टी 159 अंक की तेजी के साथ 8515 पर कारोबार कर रहा है.

बाजार में इन कारणों से आई तेजी
1. विदेशी ब्रोकरेज का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत में 254 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा. इस उम्मीद के चलते भारतीय बाजारों को यह तेजी देखने को मिली है.

2. जीएसटी के पास होने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है. इसके चलते यह उछाल देखने को मिली.

3. चीनी सैंट्रल बैंक द्वारा फिलहाल युआन को और ज्यादा डीवैल्युएट करने की योजना नहीं है. इससे सभी लौटते हुए दिखाई दी है.

4. वहीं शॉर्ट कवरिंग के चलते भी रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में तेजी है.

आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 119.53 अंकों की तेजी के साथ 27,668.06 पर खुला.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.50 अंकों की तेजी के साथ 8,402.35 पर खुला.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement