scorecardresearch
 

फेडरल रिजर्व के फैसले से डॉलर मजबूत, सोने-चांदी के दाम गिरे

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा करीब 10 साल बाद ब्याज दर बढ़ाए जाने से एक तरफ जहां डॉलर को मजबूती मिली है, वहीं सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है.

Advertisement
X
सोना-चांदी सस्ता
सोना-चांदी सस्ता

विदेशों में कमजोरी के रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 265 रुपये की गिरावट के साथ 25,375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी में भी गिरावट रही और यह 600 रुपये की गिरावट के साथ 33,250 रुपये प्रति किलो रह गई.

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगभग एक डॉलर मजबूत हो गया जिससे सोने की मांग कमजोर पड़ गई. कमजोर वैश्विक रुख से घरेलू बाजार में भी कारोबारी धारणा कमजोर रही. आपको बता दें कि शुक्रवार को 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 66.52 के स्तर पर खुला.

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में गुरुवार के 1,050.60 डॉलर प्रति औंस रह गया जो छह मार्च के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है जबकि चांदी की कीमत 3.42 प्रतिशत घटकर 13.69 डॉलर प्रति औंस रह गई.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Advertisement