scorecardresearch
 

पेट्रोल-डीजल के बाद अब चीनी भी बाजार के हवाले

महंगाई के एक और झटके के लिये तैयार हो जाइए. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने चीनी को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का फैसला लिया है. कैबिनेट कमेटी की बैठक में ये फैसला हुआ है.

Advertisement
X

महंगाई के एक और झटके के लिये तैयार हो जाइए. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने चीनी को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का फैसला लिया है. कैबिनेट कमेटी की बैठक में ये फैसला हुआ है.

सरकारी नियंत्रण से चीनी के मुक्त होने का मतलब है आने वाले दिनों में चीनी महंगी हो सकती है. क्योंकि सरकारी नियंत्रण से मुक्त होने के बाद अब बाजार से तय होंगी चीनी की कीमतें.

हालांकि खबर है कि चीनी को डीकंट्रोल करने के साथ सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं. लेकिन वो शर्तें क्या हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है.

चीनी ऐसा क्षेत्र बचा था जिस पर सरकारी नियंत्रण बचा था. इससे पहले सरकार ने पेट्रोलियम सेक्टर से अपना नियंत्रण छोड़ा था.

Advertisement
Advertisement