scorecardresearch
 

फिर संकट में अदानी का ऑस्ट्रेलिया माइनिंग प्रोजेक्ट

आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में वहां के मूल निवासी भूमि मालिकों ने भारत की दिग्गज खनन कंपनी अदाणी समूह के 16.5 अरब डालर की कारमाइकल कोयला खान परियोजना को नये सिरे से संघीय अदालत में चुनौती दी है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में वहां के मूल निवासी भूमि मालिकों ने भारत की दिग्गज खनन कंपनी अदानी समूह के 16.5 अरब डॉलर की कारमाइकल कोयला खान परियोजना को नये सिरे से संघीय अदालत में चुनौती दी है.

मूल निवासी वांगान एंड जागालिंगोउ ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने को रोकने का संकल्प लिया है और अगर वे परियोजना पर आगे बढ़ते हैं तो उनकी बड़े पैमाने पर परंपरागत जमीन और प्राचीन संपर्क सदा के लिये लुप्त हो जाएगा.

वांगान एंड जागालिंगोउ से संबद्ध और प्रवक्ता एड्रिआन गुरागुब्बा ने कहा, 'हमने ऑस्ट्रेलिया की संघीय अदालत में अपील और न्यायिक समीक्षा दायर की है. इसमें ऑस्ट्रेलिया के नेशनल नेटिव टाइटल ट्राइब्यूनल के फैसले को चुनौती दी गयी है जिसमें कहा गया है कि क्वींसलैंड सरकार कारमाइकल को खनन पट्टा दे सकती है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मामले को उच्च न्यायालय में ले जाएंगे.

पिछले महीने कुछ जमीन मालिकों ने आरोप लगाया था कि यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी इस परियोजना का समर्थन कर रहे हैं. मूल निवासियों के इस कदम के बाद अदानी ने एक बयान जारी कर कहा, समूह को भरोसा है कि नेशनल नेटिव टाइटल ट्राइब्यूनल के निर्णय को बरकरार रखा जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement