scorecardresearch
 

ऑस्ट्रेलिया में 23 फ्लैट, 200 करोड़ की प्रॉपर्टी, लेकिन रेंट के घर में रहता है ये शख्स

शर्मा ने अपनी पहली संपत्ति मात्र 21 साल की उम्र में खरीदी थी, यह न्यू साउथ वेल्स के डब्बो इलाके में तीन बेडरूम वाला एक घर था, जिसकी कीमत उस समय $190,000 थी. इसके बाद अगले एक दशक तक, वे लगातार पूरे ऑस्ट्रेलिया में संपत्तियां खरीदते रहे और उन्हें किराए पर देते गए, जिससे उनका साम्राज्य बढ़ता चला गया. 

Advertisement
X
करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाने के बाद भी किराये के घर में क्यों (Photo-ITG)
करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाने के बाद भी किराये के घर में क्यों (Photo-ITG)

एक युवा ऑस्ट्रेलियाई प्रॉपर्टी निवेशक ने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया है कि पूरे देश में 23 संपत्तियों का मालिक होने के बावजूद, वह खुद एक किराए के अपार्टमेंट में रहता है. भारतीय मूल के 32 साल के रवि शर्मा 'सर्च प्रॉपर्टी बायर्स एजेंसी' (Search Property Buyer’s Agency) के संस्थापक हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लगभग 25 मिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक) का प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो खड़ा किया है. उनकी कंपनी को 2023 और 2024 दोनों वर्षों में REB अवार्ड्स में 'बेस्ट बायर्स एजेंसी' के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है.

news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, रवि ने हाल ही में प्रॉपर्टी खरीदने में मदद करने वाले ऐप 'कोपोजिट' (Coposit) के साथ एक इंटरव्यू में अपनी इस यात्रा के बारे में बात की. शर्मा ने कहा, कि उनके पास लगभग 25 मिलियन डॉलर का पोर्टफोलियो है, जिसमें करीब 23 से ज्यादा संपत्तियां हैं. सिडनी में  केवल एक या दो प्रॉपर्टी हैं, लेकिन बाकी पूरे ऑस्ट्रेलिया में फैली हुई हैं.

वह अब भी किराए पर क्यों रहते हैं?

लगभग दो दर्जन घरों के मालिक होने के बावजूद, शर्मा उनमें से किसी में भी नहीं रहते. इसके बजाय, वह सिडनी के मैक्वेरी पार्क (Macquarie Park) में तीन बेडरूम वाले एक पेंटहाउस अपार्टमेंट में किराए पर रहते हैं, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. शर्मा ने बताते हैं कि वो हर हफ्ते लगभग $1,420 (करीब 1.18 लाख रुपये) किराया देते हैं.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, उनकी जीवनशैली का यह चुनाव 'रेंटवेस्टिंग' (Rentvesting) रणनीति का हिस्सा है. 'रेंटवेस्टिंग' का अर्थ है उस इलाके में घर किराए पर लेना जहां आप रहना चाहते हैं, जबकि निवेश के लिए उन जगहों पर संपत्ति खरीदना जो अधिक किफायती हों. शर्मा को 'ऑस्ट्रेलियाई बिजनेस न्यूज यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024' (प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन श्रेणी में) से भी नवाजा गया है. वह 'पर्सनल फाइनेंस विद रवि शर्मा' नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क की वो हवेली, जहां हुए थे 6 कत्ल, इस 'भूतिया' प्रॉपर्टी को खरीदने की मची होड़

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement