scorecardresearch
 

₹1 करोड़ का है बजट, दिल्ली-नोएडा भूल जाइए! ये शहर दे रहा है लग्जरी घर और बंपर रिटर्न

₹1 करोड़ में दिल्ली या गुरुग्राम में आपको समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर का एक ऐसा शहर भी है जो इसी बजट में आपको वर्ल्ड-क्लास लाइफस्टाइल और बंपर रिटर्न दोनों दे रहा है,

Advertisement
X
तेजी से विकसित हो रहा है हरियाणा का ये शहर (Photo-ITG)
तेजी से विकसित हो रहा है हरियाणा का ये शहर (Photo-ITG)

आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग फरीदाबाद को सिर्फ 'फैक्ट्रियों का शहर' या एक इंडस्ट्रियल टाउन समझते हैं. लेकिन फरीदाबाद की असली कहानी 'जीरो से हीरो' बनने की है. आजतक रेडियो के शो 'प्रॉपर्टी से फायदा' में रियल एस्टेट एक्सपर्ट विनोद कुमार कक्कर ने फरीदाबाद में निवेश के क्या ऑप्शन हैं इस पर चर्चा की.   

विनोद का कहना है कि अगर आपका बजट ₹1 करोड़ के आसपास है, तो गुरुग्राम या कोर दिल्ली में आपके हाथ सिर्फ बेहद छोटे या पुराने घर ही आ पाएंगे, लेकिन इसी बजट में फरीदाबाद आपको एक आधुनिक लाइफस्टाइल, बड़ी सड़कें, बेहतरीन स्कूल-अस्पताल और भविष्य में बढ़ने वाली कीमत का पूरा भरोसा देता है. एंड-यूज़र के लिए ग्रेटर फरीदाबाद के रेडी-टू-मूव सेक्टर्स और लंबे समय के निवेशकों के लिए मास्टर प्लान 2031 के प्लॉट्स इस समय दिल्ली-एनसीआर के सबसे वैल्यू-फॉर-मनी सौदे कहे जा सकते हैं.

एक समय था जब एनसीआर के प्रॉपर्टी मार्केट में फरीदाबाद का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ कम बजट वाले सस्ते घर आते थे,  लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां की कहानी तेजी से बदलती दिख रही है. पूरे हरियाणा राज्य के कुल इनकम टैक्स कलेक्शन में लगभग 50% हिस्सेदारी अकेले फरीदाबाद और गुरुग्राम की है. आज रियल एस्टेट गलियारों में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आरआरटीएस (RRTS), फरीदाबाद-नोएडा कनेक्टिविटी और ग्रेटर फरीदाबाद की सबसे ज्यादा चर्चा है. दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि आने वाले सालों में यह इलाका पूरे एनसीआर का अगला 'ग्रोथ इंजन' बनने जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के रईस मुंबई में घरीद रहे हैं घर, ₹25 करोड़ से महंगे फ्लैट लेने की होड़

सवाल यही उठता है कि क्या फरीदाबाद सच में बदल रहा है? या फिर रियल एस्टेट मार्केट के खरीदारों को एक बार फिर वही पुराना सपना बेचा जा रहा है जो एनसीआर के कई अन्य इलाकों को सालों से दिखाया जाता रहा है? 

10 सालों में कैसे बदला फरीदाबाद का परसेप्शन?

विनोद कहते हैं- ' हम आज से 10 साल पहले के फरीदाबाद की बात करें, तो यहां मुख्य रूप से वही लोग आते थे जिनकी पहली प्राथमिकता अफोर्डेबिलिटी यानी बजट फ्रेंडली घर ढूंढना था, जो लोग गुरुग्राम या दिल्ली और नोएडा के महंगे रेट अफोर्ड नहीं कर पाते थे, वे फरीदाबाद का रुख करते थे, फरीदाबाद के ऊपर एक 'बजट मार्केट' का टैग लगा हुआ था. '

लेकिन पिछले एक दशक में यह परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, अब लोग यहां सिर्फ सस्ता घर होने की वजह से नहीं, बल्कि क्वालिटी लाइफस्टाइल के लिए आ रहे हैं. शहर में बड़ी-बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप और वर्ल्ड-क्लास सोसाइटीज आ चुकी हैं, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के वे लोग जो कंक्रीट के जंगलों से दूर एक खुला, हरा-भरा और शांत वातावरण चाहते हैं, वे अब फरीदाबाद को अपना नया आशियाना बना रहे हैं. फरीदाबाद का यह ट्रांजिशन अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे तीन मुख्य कारण रहे हैं- मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार (बल्लभगढ़ तक), दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लिंक रोड और चौड़ी सड़कें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स बोले- बढ़ेगी घरों की सेल

विनोद कहते हैं 'भौगोलिक और कनेक्टिविटी के लिहाज से फरीदाबाद एक बेहद सेंट्रल लोकेशन पर स्थित है. यदि आप फरीदाबाद के केंद्र में हैं, तो आपको गुरुग्राम जाने में 1 घंटा, दिल्ली जाने में 1 घंटा और नोएडा जाने में भी लगभग 1 घंटा ही लगेगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति नोएडा से गुरुग्राम कम्यूट करता है, तो उसे दिल्ली के ट्रैफिक से जूझते हुए ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता है, फरीदाबाद इसी कम्यूटिंग टाइम को कम करने वाले एक बड़े ब्रिज के रूप में उभर रहा है. यह उन कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए सबसे बेस्ट लोकेशन बनती जा रही है, जिनका बिजनेस या जॉब पूरे एनसीआर में फैला हुआ है.'

₹1 करोड़ का बजट: फरीदाबाद में कहां और क्या खरीदें?

यदि आपके पास ₹1 करोड़ का बजट है और आप दिल्ली-एनसीआर में एक सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाली प्रॉपर्टी तलाश रहे हैं, तो फरीदाबाद मार्केट में आपके लिए कई बेहतरीन पॉकेट्स  उपलब्ध हैं.  अगर आपका मकसद तुरंत या अगले कुछ महीनों में परिवार के साथ शिफ्ट होना है, तो नहर पार का इलाका यानी ग्रेटर फरीदाबाद इस बजट में सबसे हॉटस्पॉट है.

Advertisement

₹1 करोड़ के बजट में आपको यहां के सेक्टर्स (75 से 89) में नामी राष्ट्रीय बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स में 2 BHK या एक अच्छा 3 BHK अपार्टमेंट मिल सकता है. यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार है. एशिया का सबसे बड़ा अमृता हॉस्पिटल यहीं स्थित है. इसके अलावा फोर्टिस, और शिव नादर, एपीजे, डीपीएस (DPS) जैसे बड़े इंटरनेशनल स्कूल्स और कमर्शियल मार्केट्स पहले से ही पूरी तरह ऑपरेशनल हैं. अगर आप आज निवेश करके अगले 5 से 7 वर्षों में बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आपको मास्टर प्लान 2031 के तहत विकसित हो रहे क्षेत्रों को देखना चाहिए.

₹1 करोड़ के बजट में आप इन उभरते हुए सेक्टर्स में 80 से 100 गज का रेजिडेंशियल प्लॉट ले सकते हैं. पुराने फरीदाबाद (जैसे सेक्टर 14, 15, 21) में प्लॉट्स की कीमतें ₹1.75 लाख से ₹2 लाख प्रति गज को पार कर चुकी हैं, इसलिए निवेश के लिहाज से नए सेक्टर्स में विकास की अपार संभावनाएं हैं, यदि आप बड़ी हाई-राइज सोसाइटीज में नहीं रहना चाहते और आपको स्वतंत्र घर या बिल्डर फ्लोर पसंद हैं, तो दिल्ली बॉर्डर के नजदीक वाले इलाके आपके लिए बेस्ट हैं.

ये इलाके दिल्ली के बेहद करीब हैं और अरावली की पहाड़ियों के पास होने के कारण यहां का वातावरण काफी शुद्ध है, ₹1 करोड़ के बजट में यहां आपको बेहतरीन लेआउट वाले आधुनिक बिल्डर फ्लोर्स के विकल्प मिल जाएंगे.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement