scorecardresearch
 

TVK Vijay Wife Gold Assets: पत्नी के पास ₹4 करोड़ का सोना, जानिए 'थलपति' विजय के पास कितना?

TVK Vijay Wife Gold Assets: 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ रखने वाले थलपति विजय और उनकी पत्नी के पास करोड़ों रुपये का Gold-Silver-Dimond है. पत्नी संगीता के पास विजय की तुलना में चार गुना ज्यादा ज्वेलरी है.

Advertisement
X
विजय और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की गोल्ड ज्वेलरी. (File Photo: ITG)
विजय और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की गोल्ड ज्वेलरी. (File Photo: ITG)

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में परचम लहराने वाले थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) सरकार गठन की कोशिशों में लगी है. इसे लेकर राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK Chief विजय के चुनावी एफिडेबिट पर नजर डालें, तो उनकी बेशुमार दौलत में Gold-Silver और डायमंड की हिस्सेदारी भी काफी अधिक है.

हलफनामे के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता के पास 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी है. आइए जानते हैं साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से डंका बजाकर राजनीति की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले विजय के पास कितना सोना-चांदी है? 

थलपति के पास 1.20 करोड़ का Gold 
TVK फाउंडर विजय के चुनावी हलफनामे पर नजर डालें, तो उन्होंने अपनी नेटवर्थ (Vijay Networth) का खुलासा करते हुए तमाम एसेट्स के बारे में जानकारी दी थी. इसमें 'थलपति' ने बताया था कि उनके पास 1.20 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हैं, जबकि पत्नी संगीता के पास इससे कहीं ज्यादा सोना-चांदी और डायमंड ज्वेलरी है. विजय के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास लगभग 1.20 करोड़ रुपये मूल्य का 883 ग्राम सोना है. इसके अलावा उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की चांदी भी अपनी चल संपत्ति में शामिल होने की जानकारी दी है. 

Advertisement

पत्नी संगीता के पास 4 करोड़ का सिर्फ सोना  
विजय ने अपने पास जहां करोड़ों का सोना होने का खुलासा किया था, तो उनकी पत्नी इस मामले में उनसे बहुत आगे हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार, थलपति विजय की ओर से बताया गया कि उनके परिवार के आभूषणों और कीमती धातुओं का अधिकांश हिस्सा उनकी पत्नी संगीता विजय (Sangeetha Vijay) के नाम पर हैं. उनके पास 3,132 ग्राम (लगभग 3.1 किलोग्राम) सोना है, जिसकी कीमत लगभग 4.07 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा संगीता के पास चांदी और हीरे के आभूषण भी हैं, जो करोड़ों रुपये कीमत के हैं.  

टीवीके चीफ की पत्नी के पास Gold Jewellery के अलावा लगभग 4.75 लाख रुपये मूल्य कीमत की 2 किलोग्राम चांदी भी बताई गई है. इसके अलााव हलफनामे में कहा गया है कि संगीता विजय के पास गोल्ड-सिल्वर के अलावा करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के 134.91 कैरेट के हीरे भी हैं. 

विजय-संगीता का रिश्ता सुर्खियों में
इस बीच बता दें कि चुनावी मैदान में धमाल मचाने वाले विजय की प्राइवेट लाइफ से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में हैं. खासतौर पर पत्नी संगाती के साथ रिश्ते, जिन्होंने बीते फरवरी महीने में तमिलनाडु की फैमिली कोर्ट में विजय से तलाक की अर्जी दाखिल की थी. 25 साल बाद ये अर्जी देते हुए उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. 

Advertisement

600 करोड़ से ज्यादा विजय की नेटवर्थ
फिल्मों से राजनीति में धांसू एंट्री लेने वाला Thalapathy Vijay Networth को देखें, तो उनकी कुल संपत्ति करीब 624 करोड़ रुपये है. इसमें 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की गई है, जबकि 198.92 करोड़ रुपये से 220.15 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित अचल संपत्ति शामिल है.

TVK के चुनावी घोषणापत्र में दिए गए प्रमुख आश्वासनों में भी सोना को शामिल किया गया है. विजय ने विवाह सहायता योजनाओं के लिए अन्य चीजों के अलावा 8 ग्राम सोना देने का भी वादा किया है. 

गौरतलब है कि विजय द्वारा फाउंडेड टीवीके पार्टी पहली बार 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उतरी और झंडे गाड़ दिए हैं. राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से 108 सीटें जीतकर TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement