scorecardresearch
 

ये चार कारण... अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

Stock Market Fall: शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार शुरुआत हुई, लेकिन देखते ही देखते ये तेजी गिरावट में तब्दील हो गई. सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटकर कारोबार करते दिखाई दिए.

Advertisement
X
सोमवार को तेज शुरुआत के बाद फिसला शेयर बाजार. (Photo: Reuters)
सोमवार को तेज शुरुआत के बाद फिसला शेयर बाजार. (Photo: Reuters)

शेयर बाजार की चाल सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बदली-बदली नजर आई. मार्केट ओपन होने के साथ ही जहां दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ उछले, तो वहीं दोपहर 12 बजे के आसपास ये शुरुआती तेज गायब हो गई और Sesnex-Nifty तेज गिरावट के साथ कारोबार करने लगे. बीते सप्ताह के क्रैश के बाद निवेशकों को राहत की उम्मीद मिली थी, लेकिन कई बड़े कारणों की वजह के ये कायम न रह सकी. इनमें MSCI रिबैलेंसिग से लेकर एफपीआई की लगातार जारी बिकवाली शामिल हैं. 

सेंसेक्स-निफ्टी की ऐसे बदली चाल
सबसे पहले बताते हैं सेंसेक्स-निफ्टी की चाल के बारे में, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स बीते सप्ताह 640 अंक की गिरावट में रहा था, लेकिन सोमवार को जब कारोबार शुरू हुआ, तो BSE Sensex अपने पिछले बंद 74,775 की तुलना में 428 अंक की उछाल के साथ 75,203 के स्तर पर ओपन हुआ. इसके बाद मिनटों में ये तेज रफ्तार के साथ 592 अंक चढ़कर 75,367 पर पहुंच गया. हालांकि, इस स्तर को छूने के बाद अचानक सेंसेक्स बिखरने लगा और 280 अंक गिरते हुए 74,494 पर कारोबार करता दिखा.  

बात NSE Nifty की करें, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का ये इंडेक्स भी सेंसेक्स की तरह अपने पिछले बंद 23,547 के मुकाबले बढ़त के साथ 23,654 पर खुला और रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 23,733 पर जा पहुंचा. इस स्तर को छूने के बाद ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स भी फिसलने लगा और गिरकर 23,453 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. 

Advertisement

ये शेयर सबसे ज्यादा फिसले
सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान जहां IndiGo, Tata Steel और रिलायंस बढ़त में कारोबार करते दिखे, तो IT Shares में तेज उछाल आया. Tech Mahindra (5.20%), Infosys Share (4.70%), TCS Share (3.10%), HCL Teck Share (3.35%) की धुआंधार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. वहीं HUL, NTPC, Kotak Bank के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई. 

वहीं मिडकैप में Suzlon Share (4.70%), Muthoot Finance Share (3.10%), BHEL Share (2.90%) गिरकर कारोबार कर रहे थे. स्मॉलकैप में Inox Wind Share (9%) और Cholaholding Share (4.20%) की गिरावट में दिखाई दिया. 

बाजार में गिरावट के कारण क्या? 
अब जान लेते हैं कि शेयर बाजार में तूफानी के तेजी के बाद अचानक आई बड़ी गिरावट के पीछे के कारण क्या हैं? तो ये एक नहीं, बल्कि कई हैं. 

पहला: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर बात बन नहीं पाई है. उधर इजरायल-लेबनान में तनाव बढ़ गया है. इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया. Brent Crude Oil Price 3.11% की उछाल के साथ 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा था. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता बढ़ी और शेयर बाजार पर दबाव दिखा है.  

Advertisement

दूसरा: MSCI रीबैलेंसिंग भी शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट के पीछे की बड़ी वजह रहा. बीते शुक्रवार को भी इसके असर से सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हुए थे. इसका मतलब मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल है, जो ग्लोबली विकसित और उभरते बाजारों के लिए इंडेक्स तैयार करता है. बाजार स्थितियों में बदलाव को दर्शाने के लिए की बदलती स्थितियों को सही ढंग से दिखाने के लिए MSCI तिमाही आधार पर समीक्षा करता है. इसी प्रक्रिया को रीबैलेंसिंगकहा जाता है. समीक्षा के बाद नए शेयरों को जोड़ने और कम प्रदर्शन करने वाले शेयरों को हटाया जाता है. MSCI Rebalancing प्रोसेस का अंतिम चरण बीते शुक्रवार की क्लोजिंग के दौरान लागू किया गया था. 

तीसरा: शेयर बाजार में सुस्ती का तीसरा कारण मानसून को माना जा सकता है. IMD ने कहा कि जून से सितंबर के साउथ-वेस्ट मानसून के दौरान देश में बारिश लॉन्गटर्म औसत के 90% रहने का अनुमान जाहिर किया है. पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य, जबकि अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. इसकी वजह से भी बिकवाली देखने को मिली है. जब बारिश कम होती है, तो ग्रामीण आय में गिरावट आती है, जिससे खपत कम होती है और महंगाई का खतरा बढ़ता है. 

चौथा: विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं और इससे बाजार पर दबाव बढ़ रहा है. मई महीने में भी FPI ने 33,000 करोड़ रुपये निकाले. इसके साथ ही इस साल विदेशी निवेशकों की निकासी का आंकड़ा 2.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement