Petrol Diesel Price Today 23 May 2021: सरकारी तेल कंपनियों ने आज (रविवार ) के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol) 93.21 रुपये जबकि डीजल (Diesel) 84.07 रुपये प्रति लीटर है. आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) की कीमतों में फिर मामूली इजाफा किया है.
जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है...
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 93.21 | 84.07 |
| मुंबई | 99.49 | 91.30 |
| चेन्नई | 94.86 | 88.87 |
| कोलकाता | 93.27 | 86.91 |
Price of petrol & diesel in Delhi at Rs 93.21 per litre and Rs 84.07 respectively
— ANI (@ANI)
Petrol & diesel prices per litre - Rs 99.49 & Rs 91.30 in , Rs 94.86 & Rs 88.87 in and Rs 93.27 & Rs 86.91 in
घरेलू तेल कंपनियों ने कल (शनिवार) को भी तेल के दामों (Fuel Price) में कोई बदलाव या फेरबदल नहीं किया था. लेकिन मई के महीने में कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है. जिसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा शुक्रवार (21 मई) को पेट्रोल (Petrol) 19 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel) 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था.
22 मई को ये रही प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
दिल्ली- पेट्रोल 93.04 रुपये और डीजल 83.80 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 99.34 रुपये और डीजल 91.01 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 94.71 रुपये और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 93.11 रुपये और डीजल 86.64 रुपये प्रति लीटर
मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल के दाम पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. जबकि जयपुर में पेट्रोल 99.50 और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर है.
इन शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार पेट्रोल के दाम
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| श्रीगंगानगर | 104 | 96.62 |
| अनूपपुर | 103.68 | 94.6 |
| भोपाल | 101.11 | 92.21 |
| इंदौर | 101.18 | 92.3 |
| रीवा | 103.32 | 94.27 |
प्रतिदिन सुबह के समय अपडेट होते हैं तेल के भाव?
पेट्रोल और डीजल की कीमत को विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर प्रतिदिन अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
सिर्फ एक SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP