scorecardresearch
 

Nishant Kumar Profile: पटना में प्लॉट, मां से विरासत में मिली संपत्ति... जानिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत की नेटवर्थ

Nishant Kumar Net Worth: अचानक निशांत कुमार की राजनीतिक पारी बात होने लगी है, नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. निशांत कुमार की पढ़ाई-लिखाई अलग-अलग शहरों में हुई है. उनके नाम पर कई जगहों पर संपत्ति भी है.

Advertisement
X
नीतीश कुमार के इकलौते संतान हैं निशांत कुमार. (File Photo: PTI)
नीतीश कुमार के इकलौते संतान हैं निशांत कुमार. (File Photo: PTI)

निशांत कुमार (Nishant Kumar) 50 साल के हैं. अभी तक राजनीति दूर थे. कभी-कभार नजर आ जाते थे, लेकिन पॉलिटिकल बयानबाजी से हमेशा बचते दिखे, बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निशांत कुमार अचानक बयान देते नजर आए, 'जनता पिताजी (नीतीश कुमार) को जरूर मौका देगी, उन्होंने बहुत काम किया है, आगे भी करेंगे.'

हालांकि जब-जब वो कैमरे के सामने आए, सधी और सटीक बातें कहीं. लेकिन उनमें वो गहरी राजनीति वाली बात कभी नजर नहीं आई, कई बार वो ये कहते भी दिखे कि उन्हें राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं है और वे आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव रखते हैं. 

निशांत कुमार की जेडीयू में होगी एंट्री?

लेकिन अब अचानक निशांत कुमार की राजनीतिक पारी बात होने लगी है, उन्हें बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं, क्योंकि निशांत कुमार के पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है. एक तरह से नीतीश कुमार के रहते ही जेडीयू में निशांत कुमार एंट्री होने वाली है.

दरअसल, नीतीश कुमार 75 साल के हो चुके हैं, और चुनाव के दौरान ही विपक्ष ने उनके अस्वथ्य होने मुद्दा उठाया था. लेकिन अब खुद नीतीश कुमार बिहार की राजनीति छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं. इस बीच खबर है कि अब निशांत कुमार बिहार की राजनीति में बड़ा चेहरा बनने वाले हैं.

Advertisement

आइए निशांत कुमार के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं?
नीतीश कुमार मूल तौर पर बिहार के बख्तियारपुर के रहने वाले हैं, अभी भी नीतीश कुमार के भाई समेत परिवार के लोग बख्तियारपुर में रहते हैं. निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था. 

निशांत कुमार की पढ़ाई-लिखाई अलग-अलग शहरों में हुई है. उनकी स्कूलिंग पटना के St. Karen’s School से हुई. उसके बाद मसूरी के Manava Bharati India International School में पढ़ाई की. निशांत कुमार के पास भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री है, उन्होंने BIT Mesra से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. नीतीश कुमार के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है, यानी पिता-पुत्र दोनों एक ही फील्ड से हैं, और दोनों ये बड़ी खासियत है.

निशांत कुमार चमक-दमक से दूर रहते हैं, जहां तक उनकी संपत्ति की बात है, तो वो नीतीश कुमार के इकलौते संतान हैं. उनकी कुल अनुमानित संपत्ति साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिसमें चल संपत्ति करीब 1.63 करोड़ रुपये, और अचल संपत्ति करीब 1.98 करोड़ रुपये है. निशांत कुमार की अधिकतर संपत्ति उनकी मां मंजू सिन्हा से विरासत में मिली, जो कि सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं. मंजू सिन्हा का निधन मई 2007 में हुआ था.

नीतीश कुमार के इकलौते बेटे के पास कितनी संपत्ति? जानिए कहां-कहां है जमीन
निशांत कुमार के पास नालंदा जिले के कल्याण बीघा गांव में कृषि जमीन है, जो विरासत में मिली है. कल्याण बीघा में ही गैर-कृषि जमीन भी है. वहीं बख्तियारपुर के हकीकतपुर इलाके में पैतृक मकान और जमीन है. पटना के कंकड़बाग में एक प्लॉट होने की बात कही जाती है.

Advertisement

बता दें, निशांत कुमार की अब तक शादी नहीं हुई है. वो पटना में भी रहते हैं, लेकिन पब्लिक के बीच में आने से बचते हैं, अब तक उन्होंने किसी राजनीतिक पद या चुनाव में भाग नहीं लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement