शेयर बाजार में किसी शेयर को लेकर भविष्यवाणी करना मुश्किल है, लेकिन तमाम ऐसे स्टॉक मौजूद हैं, जिनमें से कुछ ने अपने निवेशकों को लॉन्गटर्म में तगड़ा रिटर्न देते हुए मालामाल कर दिया, तो वहीं कुछ ऐसे भी निकले जो कम समय में ही उनके लिए पैसे छापने की मशीन बन गए.
ऐसा ही कमाल किया है करीब 9 रुपये की कीमत वाले वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर लिमिटेड के शेयर ने, जो फिलहाल 600 रुपये के पार कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक ने ये गजब महज पांच साल के भीतर कर दिखाया है और निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है.
5 साल में किया कमाल
One Global Service Provider Share की बीते पांच साल की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो 18 जून 2021 को एक स्टॉक की कीमत महज 9.70 रुपये थी और सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ये 4.96 फीसदी की बढ़त के साथ 665.35 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हिसाब से देखें, तो इस पांच साल की अवधि में निवेशकों को 6,759 फीसदी का धांसू रिटर्न मिला है.
1 लाख लगाने वालों की बल्ले-बल्ले
वन ग्लोबल सर्विस के शेयर में पैसे लगाने वालों को पांच साल में मिले रिटर्न के आधार पर देखें, तो हर एक स्टॉक की कीमत में 655.65 रुपये का उछाल आया है. इस हिसाब से अगर किसी निवेशकों ने पांच साल पहले 9.70 रुपये के भाव पर कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और अब तक उसे होल्ड रखा होगा, तो उनकी रकम बढ़कर करीब 68 रुपये हो गई होगी.
एक साल में पैसा डबल
जहां पांच साल में कंपनी ने निवेशकों को तगड़ा फायदा कराया है, तो वहीं बीते एक साल में इस स्टॉक में पैसे लगाने वालों की रकम दोगुनी से ज्यादा हो गई है. 20 जून 2025 को एक शेयर की कीमत 235 रुपये थी, जो अब 410 रुपये बढ़ चुकी है और निवेशकों को मिले रिटर्न का आंकड़ा 161 फीसदी हो गया है. बता दें इस शेयर में लगातार उछाल के चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1240 करोड़ रुपये हो चुका है.
क्या करती है कंपनी?
वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर लिमिटेड साल 1992 में स्थापित भारतीय कंपनी है और ये लाइफ साइंस के साथ ही हेल्थकेयर सॉल्यूशंस सेक्टर में बड़ा नाम है. ये कंपनी अब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आईटी कंसल्टेंसी सर्विस सेक्टर में भी ग्रोथ कर रही है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)