scorecardresearch
 

जल्द मिलेगी US कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन, जानें कितनी होगी कीमत

अमेरिका की मॉडर्ना इंक (Moderna Inc.) ने कोरोना वायरस के निपटने का वैक्सीन बना लेने का दावा किया है. कंपनी का कहना है कि उनकी वैक्सीन कोरोना संक्रमण के बचाव में 94.5% कारगर साबित हुई है. इस बीच, कंपनी ने कहा है कि मॉडर्ना वैक्सीन की एक खुराक के लिए सरकार से 25-37 अमेरिकी डॉलर 1,854-2,744 रुपये ले सकती है.

Advertisement
X
मॉडर्ना का दावा- कोरोना संक्रमण से बचाव में 94.5% कारगर वैक्सीन (फोटो-AFP)
मॉडर्ना का दावा- कोरोना संक्रमण से बचाव में 94.5% कारगर वैक्सीन (फोटो-AFP)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कोरोना संक्रमण के बचाव में 94.5% कारगर दवा
  • 1,854-2,744 रुपये होगी एक खुराक की कीमत
  • मांग पर निर्भर करेगी वैक्सीन की कीमत-कंपनी

अमेरिका की मॉडर्ना इंक (Moderna Inc.) ने कोरोना वायरस के निपटने का वैक्सीन बना लेने का दावा किया है. कंपनी का कहना है कि उनकी वैक्सीन कोरोना संक्रमण के बचाव में 94.5% कारगर साबित हुई है. इस बीच, कंपनी ने कहा है कि मॉडर्ना वैक्सीन की एक खुराक के लिए सरकार से 25-37 अमेरिकी डॉलर 1,854-2,744 रुपये ले सकती है.

मॉडर्ना के कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टेफन बांसेल ने बताया कि वैक्सीन की कीमत उसकी मांग पर निर्भर करती है. जर्मन साप्ताहिक वेल्ट एम सोनटैग से बातचीत में स्टेफन बांसेल ने कहा, 'हमारे वैक्सीन की कीमत 10-50 डॉलर यानी 741.63 से 3,708.13 रुपये तक आ सकती है.' 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार को वार्ता में शामिल यूरोपीय संघ के एक अफसर ने बताया कि यूरोपीय संघ को वैक्सीन की करीब लाखों खुराक की जरूरत होगी. यूरोपीय यूनियन प्रति खुराक 25 डॉलर (1,854 रुपये) से कम कीमत पर आपूर्ति के लिए मॉडर्न के साथ सौदा करना चाहता था.

यूरोपीय यूनियन के साथ सौदे पर बांसेल का कहना था, 'अभी तक लिखित तौर पर या औपचारिक तौर पर कुछ भी नहीं हुआ है, लेकिन हम यूरोपीय कमीशन के साथ बातचीत कर रहे हैं और काफी हद तक सौदे को पक्का करने के करीब हैं. हम यूरोप में पहुंचाना चाहते हैं और हमारी बातचीत भी सही दिशा में जा रही है.' मॉडर्ना के सीईओ ने कहा कि सौदा पक्का होने में जितना दिन लग जाएं वैसे करार होना तो पक्का है.

Advertisement

मॉडर्ना ने कहा कि क्लीनिकल ट्रायल के अंतरिम डेटा में पाया गया है कि उसकी वैक्सीन कोविड से बचाव में 94.5 फीसदी प्रभावी साबित हुई है. अमेरिका की मॉडर्ना कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन mRNA-1273 जल्द ही आ जाएगी. 

देखें: आजतक LIVE TV


कंपनी को उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक वैक्सीन के दो करोड़ डोज ला देगी. कंपनी का दावा है कि अगले साल तक सौ करोड़ डोज वो तैयार कर लेगी, लेकिन लोगों तक इस दवा को पहुंचाने के लिए मॉडर्ना कंपनी को कई औपचारिकताओं से गुजरना होगा. कंपनी बहुत जल्द ही सरकार से इसके इस्तेमाल की इजाजत मांगेगी. फिलहाल कम से कम जुलाई से यूरोपीय संघ अपने कोरोना वैक्सीन के लिए बातचीत कर रहा है.


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement