scorecardresearch
 

सिद्धारमैया का इस्‍तीफा... शिवकुमार बनेंगे नए CM, 20% चढ़ा ये छुटकू शेयर!

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया ने इस्‍तीफा दे दिया है और संकेत दिया है कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम होंगे, जिसके बाद एक कंपनी के शेयर में शानदार तेजी आई है.

Advertisement
X
कॉफी डे शेयर में बड़ी रैली. (Photo: Getty)
कॉफी डे शेयर में बड़ी रैली. (Photo: Getty)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर 28 मई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनकी जगह पर कर्नाटक के उप मुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने की चर्चा है. इस खबर के आने के बाद स्‍टॉक में शानदार तेजी आई है और इसने 20% का अपर सर्किट टच किया है. 

शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही Cafe Coffee Day (CCD) आउटलेट्स का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयरों ने 20% का अपर सर्किट लगाया. दोपहर को  कॉफी डे के शेयर 20% बढ़कर 34.78 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. 

क्‍यों आई शेयरों में तेजी? 
दरअसल, जबसे कांग्रेस की कर्नाटक में सरकार बनी है, तब से राजनीतिक हलकों में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच संभावित रोटेशनल मुख्यमंत्री पद की व्यवस्था को लेकर अटकलें तेज हैं. अब जब शिवकुमार के सीएम बनने का रास्‍ता साफ हो गया है तो सीसीडी के शेयरों में तेजी जारी है. 

क्‍योंकि शिवकुमार वैवाहिक संबंध के माध्यम से सीसीडी फैमिली से गहराई से जुड़े हुए हैं, क्योंकि उनकी सबसे बड़ी बेटी, ऐश्वर्या, का विवाह दिवंगत सीसीडी संस्थापक वी.जी. सिद्धार्थ के पुत्र अमर्त्य हेगड़े से हुआ है.

Advertisement

कंपनी की कमाई
इस कैफे कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए 132.07 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट हासिल किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में हुए 114.16 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे से एक बड़ी रिकवरी का संकेत है. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कंसोलिडेट रेवेन्‍यू बढ़कर 280.51 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में दर्ज किए गए 268.03 करोड़ रुपये से 4.6% ज्यादा है.

इस बीच, सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद शुक्रवार को राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे. सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement