scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में उछाल, सस्ती हुई चांदी, जानें क्या है आज का रेट

Today Gold-Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज यानी 25 मई की सुबह 24 कैरट सोने का दाम 48536 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 70948 रुपये प्रति किलो रहा.

Advertisement
X
Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की कीमत
Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की कीमत

Gold-Silver Price Today 25 May 2021: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 25 मई की सुबह सोना 136 रुपये सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में भी 127 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, 25 मई की सुबह 24 कैरट सोने की कीमत 48536 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी की कीमत 70948 रुपये दर्ज की गई.

मंगलवार शाम को अपडेट हुए सोना-चांदी के रेट में बदलाव देखा गया. 25 मई की शाम को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 132 रुपये बढ़कर 48664 पर पहुंच गई. वहीं चांदी की कीमत 134 रुपये की फिसलन के साथ 70814 रुपये पर आ गई.

सोने चांदी का आज का भाव

इससे पहले सोमवार की शाम 24 कैरेट खरे सोने की कीमत 48672 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और चांदी की कीमत 71075 रुपये प्रति किलो है. शुक्रवार (21 मई) की शाम को 24 कैरेट सोना की कीमत 48,553 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव  71,245 रुपये प्रति किलो था.

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. 

Advertisement

अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता.असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.

मिस्ड कॉल से जानें कीमत
केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने चांदी की कीमत की घोषणा नहीं की जाती है. बाकी के 5 दिनों में सुबह और शाम को IBJA की ओर से सोने-चांदी के रेट जारी किए जाते हैं. हालांकि, आप घर बैठे भी सोने-चांदी के रेट का पता लगा सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर खुदरा रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. मिस्ड कॉल करने के कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co वेबसाइट देख सकते हैं.

कैसे तय होती है गहनों की कीमत
सोने के गहने को ज्यादातर 22 कैरेट सोने से बनाया जाता है. 24 कैरेट सोना काफी शॉफ्ट होता है इसलिए सोने के गहनों को बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 24 कैरेट के मुकाबले कम होती है. इसके अलावा गहने की कीमत में सोने के रेट के साथ-साथ ज्वेलरी का मेकिंग चार्ज, जीएसटी भी शामिल होता है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement