हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 13 मार्च 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ कीमत अब 2 लाख 60 हजार रुपये किलो से नीचे आ गई है.
Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?
ibjarates.com पर 13 मार्च 2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 157920 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145236 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?
| शुद्धता | गुरुवार शाम का भाव | शुक्रवार सुबह का भाव | रेट में कितना बदलाव | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 (24 कैरेट) | 160303 | 158555 | 1748 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 (23 कैरेट) | 159662 | 157920 | 1742 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 (22 कैरेट) | 146838 | 145236 | 1602 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 (18 कैरेट) | 120227 | 118916 | 1311 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 (14 कैरेट) | 93777 | 92755 | 1022 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 268301 |
259951 Advertisement |
8350 रुपये सस्ती |
बीते दिन क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?
24 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं.केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.
ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.