scorecardresearch
 

धनतेरस पर खूब बरसा धन... सेंसेक्‍स 81000 के पार, लेकिन US-जापान से चीन तक हाहाकार

धनतेरस पर सेंसेक्‍स में गजब की रैली आई. सेंसेक्‍स 80,000 के लेवल को पार कर गया. यह तेजी तब आई है, जब अमेरिका से लेकर जापान के मार्केट में भारी तबाही मची है.

Advertisement
X
सेंसेक्‍स ने 81 हजार का लेवल पार किया. (Photo: ITG)
सेंसेक्‍स ने 81 हजार का लेवल पार किया. (Photo: ITG)

अमेरिका से लेकर जापान तक शुक्रवार को शेयर बाजारों में भारी तबाही मची रही. अमेरिका का Nasdaq करीब 6 फीसदी तक टूट गया, जिस कारण निवेशकों के 3 ट्रिलियन डॉलर झटके में साफ हो गए. वहीं, जापान के बाजार में भी 6 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई. साउथ कोरिया के बाजार में तो इतनी गिरावट आई कि मार्केट लोअर सर्किट पर पहुंच गया और 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद करनी पड़ी. 

लेकिन भारतीय बाजार ने आज कमाल की तेजी दिखाई. सेंसेक्‍स-निफ्टी में जोरदार तेजी आई. लगातार सातवें दिन भारतीय बाजार में रैली रही, लिहाजा सेंसेक्‍स ने 80 हजार का लेवल भी पार कर लिया. 

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1718 अंक चढ़कर 81,026 लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 493 अंक चढ़कर 25,030 के ऊपर पहुंच गया. बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्‍यादा की तेजी रही और यह 59086 पर पहुंच गया. 

अमेरिका से चीन के बाजार में तबाही! 

जापान के बाजार में बड़ी गिरावट आई है और 6 फीसदी या 3600 अंक से ज्‍यादा गिरा है. इसके अलावा, कोस्‍पी 8.5 फीसदी गिरा है. चीन के बाजार में भी 1.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट एआई को लेकर है. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी मिडटर्म में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद एआई को लेकर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं और निवेश प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों में भारी गिरावट है. 

Advertisement

निवेशकों को नुकसान 
हालांकि, भले ही सेंसेक्‍स में शानदार तेजी आई है, लेकिन निवेशकों को नुकसान हुआ है, क्‍योंकि बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है बीएसई मार्केट कैप 501 लाख करोड़ रुपये से घटकर 500 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है. 

बीएसई के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 9 शेयरों में गिरावट है, जबकि बाकी 21 शेयर शानदार तेजी पर हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्‍यादा करीब 5 फीसदी की तेजी आई है. आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है, जबकि टाइटन के शेयर 3 फीसदी तक चढ़े हैं.

मिड-स्‍मॉलकैप में गिरावट

बीएसई 250 स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 1.37 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं मिडकैप इंडेक्‍स में 1 फीसदी की गिरावट आई है. डिफेंस और टेक कंपनियों के शेयर भी प्रभावित हुए हैं. दूसरी ओर, आईटी शेयरों में अच्‍छी तेजी आई है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement