जियो-पॉलिटिक टेंशन बढ़ने के साथ ही दुनिया अब सेफ असेट की ओर मुड़ रही. इसका सबसे बड़ा सबूत केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड में जमकर खरीदारी है. दुनिया के ज्यादातर देश गोल्ड का रिजर्व तेजी से बढ़ा रहे है. पहले बड़े देश ही ये काम कर रहे थे, लेकिन अब इस रेस में छोटे देश भी कूद चुके हैं. (Photo: ITG)
कुछ देशों ने तो एक-एक महीने के दौरान इतनी खरीदारी कर रहे हैं कि चीन भी पीछे छूट जा रहा है. ऐसे ही दो छोटे देशों ने गोल्ड की खरीदारी में तेजी लाई है और एक महीने में खरीदरी के मामले में चीन-भारत जैसे बड़े देशों को भी पीछे छोड़ दिया है. (Photo: Pexel)
ये दो छोटे देश पोलैंड और उज्बेकिस्तान हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में अपना गोल्ड रिजर्व काफी बड़ा कर लिया है और फरवरी के दौरान गोल्ड की खरीदारी में चीन-भारत जैसे देशों को पीछे छोड़ा है और आगे भी सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. (Photo: Pexel)
पोलैंड की गोल्ड खरीद: फरवरी महीने के दौरान पोलैंड ने 20 टन सोने की खरीदारी की है. यह फरवरी महीने में सबसे ज्यादा सोने की खरीद है. इस खरीद के बाद इस देश का कुल गोल्ड रिजर्व 570 टन हो गया. एक साल के दौरान पोलैंड ने करीब 102 टन सोना खरीदा है. (Photo: Pexel)
उज्बेकिस्तान के पास सोना: पोलैंड के साथ ही इस देश ने भी सोने की जमकर खरीदारी की है और काफी एक्टिव दिखा है. फरवरी के दौरान इसने 8 टन सोने की खरीद की है और इसका भंडार 407 टन तक पहुंचा गया है. साल 2025 में उज्बेकिस्तान ने लगभग 10–15 टन सोना जमा किया था. (Photo: Pexel)
भारत के पास सोना: भारत ने फरवरी के दौरान ज्यादा सोने की खरीद नहीं की थी. आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में भारत के सोने की खरीद 0.2 टन रही. वहीं साल 2025 तक भारत का गोल्ड रिजर्व 880 टन रहा. एक साल के दौरान भारत के सोने की खरीद 27 टन रही है. (Photo: Pexel)
चीन के सोने की खरीद: सोने के दाम में तेजी लाने में चीन का रोल अहम माना जाता है, क्योंकि इसने पिछले कुछ सालों में डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए खूब सोना खरीदा है. पिछले कुछ सालों में चीन ने 225 टन सोना जोड़ा है और इसका गोल्ड रिजर्व 2305 टन हो गया है. हालांकि, फरवरी में इसने सिर्फ 1 टन सोना खरीदा. (Photo: Pexel)
केंद्रीय बैंकों ने कितना सोना खरीदा: फरवरी के दौरान दुनिया ने कुल 27 टन सोना खरीदा था. यह लगातार 23वां महीना है, जब इन केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ाई गई है. (Photo: Pexel)