सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सोमवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली. दिन भर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कीमती धातुओं का भाव टूटता रहा. न सिर्फ एमसीएक्स बल्कि घरेलू बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर प्राइस कम हुए हैं. वायदा कारोबार में चांदी अब अपने हाई लेवल से करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है, तो वहीं सोना 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता है. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का शाम का क्या भाव रहा? (Photo: Reuters)
चांदी 5500 रुपये सस्ती हुई
सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद एमसीएक्स पर 5 जून की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी का भाव 5502 रुपये प्रति किलो तक कम हो गया. रेड जोन में खुली चांदी दिनभर गिरावट में कारोबार करती नहीं. 10 अप्रैल यानी बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 2,43,274 रुपये पर क्लोज हुई थी और ये गिरते हुए अब 2,37,772 रुपये पर आ गई है.
हाई से इतना टूट चुकी चांदी
चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये काफी सस्ती मिल रही है. इस साल जनवरी महीने में ही Silver Price एमसीएक्स पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी, जो 4,39,337 रुपये प्रति किलो है और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो Silver Price अब 2,01,565 रुपये प्रति किलो कम है.
सोना सोमवार को सस्ता हुआ
चांदी के साथ ही सोमवार को कीमती पीली धातु सोने का भाव भी जमकर टूटा है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन MCX Gold Rate 1,52,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और सोमवार को खुलने के साथ ही ये गिरकर 1,51,255 रुपये पर आ गया. हालांकि, शाम का रेट देखें तो भी सोना 1,51,481 रुपये पर था. ऐसे में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,171 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया है.
Gold Rate हाई से इतना कम
बात सोने के हाई लेवल से अब तक आई गिरावट के बारे में करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate 51,502 रुपये सस्ता मिल रहा है. बता दें कि जनवरी महीने में ही सोने ने भी अपना लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, जो कि 2,02,984 रुपये है.
घरेलू मार्केट में कितना गिरा भाव?
MCX के बाद अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को आई गिरावट और शाम के भाव (Gold-Silver Rate In Evening) की करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,50,327 रुपये से मामूली टूटकर 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ यानी इसमें 316 रुपये की गिरावट आई. वहीं 1 किलो चांदी घरेलू बाजार में बीते शुक्रवार को 2,39,934 रुपये से गिरकर सोमवार शाम को 2,36,981 रुपये पर आ गई और Silver Price 2,953 रुपये प्रति किलो घट गया.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)