scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

सबसे ज्यादा सोना किसके पास? चीन टॉप-5 में नहीं, पाक-बांग्लादेश और भारत का भी जान लीजिए

किस देश पास कितना सोना?
  • 1/10

सोना मुसीबत का सहारा होता है. परिवार हो या देश, दोनों सोना खरीदने से पीछे नहीं हटता. लेकिन क्या आप जानते दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है? भारत के पास कितना सोना है? चीन के पास कितना सोना है? पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास कितना सोना है? और पिछले कुछ महीनों में किस देश ने सबसे ज्यादा सोना खरीदा है? (Photo: AI Generated)
 

मुसीबत का सहारा सोना
  • 2/10

दरअसल, दुनिया में सोने का भंडार (Gold Reserves) किसी भी देश की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है. साल- 2026 के आंकड़ों के अनुसार महंगाई और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से बचने के लिए कुछ देशों ने सोने के भंडार में भारी बढ़ोतरी की है. 
 

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा सोना
  • 3/10

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा सोना
अब आइए जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास पड़ा है. अमेरिका सबसे बड़े सोने के भंडार पर बैठा है, अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा 8,133 टन सोना है,  यह भंडार मुख्य रूप से 'फोर्ट नॉक्स' में सुरक्षित है. 
 

Advertisement
जर्मनी के पास अकूत सोना 
  • 4/10

जर्मनी के पास अकूत सोना 
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा सोना जर्मनी के पास करीब 3,350 टन है, जो कि उसे यूरोप में सबसे बड़ा स्वर्ण धारक बनाता है. वहीं इटली 2,452 टन सोने के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है. फ्रांस के पास करीब 2,437 टन सोने का भंडार है. (Photo: ITG)
 

चीन भी जमकर खरीद रहा है सोना
  • 5/10

चीन भी जमकर खरीद रहा है सोना
सोने के भंडार में 5वें नंबर पर रूस का नंबर आता है, वर्तमान में रूस के पास करीब 2,330 टन सोना है. यानी टॉप-5 में अभी भी चीन नहीं है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से चीन लगातार सोने का भंडार अपने यहां बढ़ा रहा है. चीन के पास वर्तमान में लगभग 2,313.5 टन सोना है. चीन पिछले 17 महीनों से लगातार अपने भंडार में सोना जोड़ रहा है. अगर चीन इसी गति से खरीदारी जारी रखता है, तो वह जल्द ही टॉप-5 देशों में शामिल हो सकता है. (Photo: Getty)

भारत के पास सोने का बड़ा भंडार
  • 6/10

भारत के पास सोने का बड़ा भंडार
भारत का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) साल 2026 में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास लगभग 880 टन सोना है. भारत लगातार अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए सोना खरीद रहा है. भारत न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि निजी तौर पर भी दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ताओं में से एक है. (Photo: PTI)

भारत भी खूब खरीद रहा है सोना
  • 7/10

भारत भी खूब खरीद रहा है सोना

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी खरीदारी की रफ्तार तेज कर दी है. फरवरी 2026 में भारत ने करीब 18 टन सोना खरीदा है. भारत पिछले कई महीनों से लगातार सोना खरीद रहा है ताकि अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम की जा सके और अपने पोर्टफोलियो को सुरक्षित किया जा सके. भारत, चीन और रूस जैसे देश डॉलर के प्रभाव को कम करने के लिए सोने को एक ठोस विकल्प के रूप में देख रहे हैं. 

पाकिस्तान के पास महज इतना सोना 
  • 8/10


पाकिस्तान के पास महज इतना सोना 
पाकिस्तान के पास बेहद कम सोने का भंडार है, वैसे भी देश आर्थिक तौर पर बदहाल है. फिलहाल पाकिस्तान के पास लगभग 64.77 टन सोना सुरक्षित है. जो कि भारत के मुकाबले काफी कम है. बांग्लादेश के पास महज लगभग 14.28 टन सोना है. 
 

पोलैंड (Poland) सोना खरीदने में आगे
  • 9/10

पोलैंड (Poland) सोना खरीदने में आगे
साल 2026 की शुरुआती आंकड़ों (फरवरी-मार्च 2026) के मुताबिक दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों में सोना खरीदने की होड़ मची हुई है. पिछले एक से दो महीनों में जिन देशों ने सबसे ज्यादा सोना खरीदा है, उसमें पोलैंड का नाम सबसे ऊपर है. फरवरी 2026 में पोलैंड के केंद्रीय बैंक ने अकेले 20 टन सोना खरीदा है, पोलैंड का लक्ष्य अपने कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 20% हिस्सा सोने में बदलना है. 

Advertisement
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने खरीदा सोना
  • 10/10

उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने खरीदा सोना 
उज्बेकिस्तान ने फरवरी-मार्च के दौरान लगभग 8 टन सोना अपने भंडार में जोड़ा है. यह पिछले लगातार 5 महीनों से सोने का शुद्ध खरीदार बना हुआ है. कजाकिस्तान ने भी हाल ही में अपनी सक्रियता बढ़ाई है और पिछले महीने लगभग 8 टन सोना खरीदा है. 

Advertisement
Advertisement