एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट (Asia's Richest List) में बड़ा फेरबदल हुआ है. नंबर-1 पायदान से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी खिसक गए हैं और उन्हें पीछे छोड़ा है चीनी अरबपति झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने, जो टिकटॉक (TikTok) बनाने वाली कंपनी है. झांग की नेटवर्थ में बड़ा उछाल आया है और ये 92 अरब डॉलर के पार निकल गई है. इसके साथ ही वह एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. (Photo: WSJ)
7 साल में 7 गुना बढ़ी नेटवर्थ
Bytedance के को-फाउंडर झांग यिमिंग की नेटवर्थ में बीते कुछ समय में तेज उछाल आया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Zhang Yiming Networth मार्च 2019 में महज 13 अरब डॉलर थी, जहां से अब ये सात गुना उछाल के साथ 92.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. बाइटडांस की वैल्यूएशन में तेज बढ़ोतरी और कंपनी की एआई संबंधित योजनाओं के चलते झांग यिमिंग की संपत्ति में ये उछाल आया है और अब वे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं. (Photo: Reuters)
अंबानी से कितना आगे निकले झांग
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, झांग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 अरब डॉलर हो गई है और इस साल उनकी नेटवर्थ में 27.7 अरब डॉलर का तगड़ा उछाल आया है. वहीं दूसरी ओर Mukesh Ambani Neworth की बात करें, तो उनकी 86.4 अरब डॉलर पर आ गई है और उन्हें इस साल 21.3 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. संपत्ति में अंतर की बात करें, तो झांग की नेटवर्थ अंबानी से 6.4 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है. (Photo: ITG/Reuters)
झांग ऐसे बने चीन के सबसे अमीर
टिकटॉक के संस्थापक की संपत्ति में इस हालिया वृद्धि ने उन्हें 2025 के बाद एक बार फिर से चीन का भी सबसे अमीर इंसान बना दिया है. नेटवर्थ में इस उछाल के पीछे बाइटडांस के वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) और उसके डौबाओ एआई चैटबॉट की सफलता है, जिसने 30 करोड़ से ज्यादा मंथली यूजर्स को आकर्षित करके इसे चीन का सबसे लोकप्रिय चैटबॉट बना दिया है. (Photo: Reuters)
TikTok और Doubao का धमाल
बाइटडांस चीन की सबसे चर्चित प्राइवेट कंपनी है. जहां डौबाओ की सफलता ने चौंकाया है और इसे IPO के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. तो वहीं TikTok का भी धमाल जारी है. इसके अमेरिकी ऑपरेशन को Oracle Corp., Silver Lake और अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी MGX के नेतृत्व वाली फर्म को ट्रांसफर किए जाने के बाद भी कंपनी की मार्केट वैल्यू बरकरार रही. (Photo: Reuters)
एशिया के सबसे अमीर गौतम अडानी
एशिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट को देखें, तो भले ही मुकेश अंबानी नंबर-3 पायदान पर खिसक गए हैं, लेकिन अभी भी इसमें पहले पायदान पर भारतीय अरबपति काबिज हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 117.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) के साथ एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं. (Photo: ITG)