scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की धांसू स्कीम... जीरो रिस्क और ब्याज से ही ₹5 लाख की कमाई

पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम
  • 1/7

निवेश (Investment) का प्लान कर रहे हैं और मोटा रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Post Office Small Saving Schemes) अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं. इसमें ब्याज तो शानदार मिल ही रहा है, साथ में आपके द्वारा किए गए किसी भी निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार ले रही है. यानी ये जीरो रिस्क स्कीम (Zero Risk Scheme) हैं. स्कीम में निवेश के जरिए आप सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. (Photo: ITG)

एकमुश्त लगाना होता है पैसा
  • 2/7

एकमुश्त लगाना होता है पैसा
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम (Post Office NSC Scheme), जिसमें एकमुश्त निवेश करना होता है यानी एक बार पैसा लगाकर आप मोटी कमाई कर सकते हैं. इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में पांच साल के लॉक-इन-पीरियड होता है और इसमें किए गए निवेश पर कंपाउंडिग इंटरेस्ट भी मिल जाता है, जो मोटा फंड जुटाने में मददगार होता है. (Photo: Pexels)

1000 रुपये लगाकर कर सकते हैं शुरुआत
  • 3/7

1000 रुपये लगाकर कर सकते हैं शुरुआत
Post Office की राष्ट्रीय बचत योजना यानी नेशनल सेविंग्स सर्किफिकेट स्कीम (PO NSC Scheme) में अकाउंट खुलवाना बेहद आसान है और आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर खाता खुलना सकते हैं. इसमें मिनिमम 1,000 रुपये निवेश के साथ शुरुआत की जा सकती है, जबकि अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट सेट नहीं है. मतलब आप जितना चाहे पैसा लगा सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
7.7% का मिल रहा जोरदार ब्याज
  • 4/7

7.7% का मिल रहा जोरदार ब्याज
अगर रिटर्न के लिहाज से देखें, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम टॉप रैंकिंग में शामिल नजर आती है. सरकार की ओर से इस स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश पर 7.7% का धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है. निवेश पर ब्याज की दर कंपाउंडिंग के आधार पर ऑफर की जाती है. ब्याज की ये रकम 5 साल के निवेश के बाद ही खाते में ट्रांसफर की जाती है. अगर इस सरकारी स्कीम में अगर आपको ब्याज का पूरा फायदा लेना है, तो फिर अपने निवेश को लॉक-इन-पीरियड तक चालू रखना होगा. (Photo: ITG)

बच्चों का खाता खुलवाने की सुविधा
  • 5/7

बच्चों का खाता खुलवाने की सुविधा
पोस्ट ऑफिस NSC स्कीम में बच्चों के नाम से भी अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसे लेकर तय नियम के तहत 10 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम से खुले अकाउंट को उसके माता-पिता ऑपरेट करते हैं. पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में ऑनलाइन निवेश की सुविधा भी दी जाती है. (Photo: Reuters)

ब्याज से कैसे 5 लाख की कमाई?
  • 6/7

ब्याज से कैसे 5 लाख की कमाई?
Post Office Scheme में एकमुश्त निवेश के जरिए 5 लाख रुपये की बंपर कमाई सिर्फ ब्याज से ही की जा सकती है. इसका कैलकुलेशन बेहद ही आसान है. NSC Scheme Interest Rate 7.7% है और इसमें अगर कोई निवेशक पांच साल के लॉक-इन-पीरियड के लिए एकमुश्त 11,00,000 रुपये का निवेश करता है, तो कंपाउंडिग इंटरेस्ट के साथ उसे मैच्योरिटी पर 15,93,937 रुपये मिलेंगे. इसमें 4,93,937 रुपये तो सिर्फ ब्याज के ही होंगे. (Photo: ITG)

खाता पहले बंद कराया, तो घाटा
  • 7/7

खाता पहले बंद कराया, तो घाटा
Post Office NSC स्कीम के तहत खोले गए खाते को लॉकइन से पहले बंद कराना घाटे का सौदा साबित हो सकता है. अगर एक साल चलाने के बाद इसे बंद करते हैं, तो आपको सिर्फ आपके द्वारा इन्वेस्ट की गई रकम मिलेगी, ब्याज का एक भी पैसा नहीं मिलेगा. पोस्ट ऑफिस स्कीम में धांसू ब्याज के साथ ही इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है, एक फाइनेंशइयल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का टैक्स बचा सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement