रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ रिटेल निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के खुल गया है. इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ है और इसमें तीन दिन तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. इसे निवेशकों का जोरदार रिस्पांस मिल रहा है और 10 बजे ओपन होने के महज घंटेभर में ही ये फुल सब्सक्राइब हो गया. यानी अन्य मेगा आईपीओ की तुलना में इसकी शुरुआती परफॉर्मेंस जोरदार रही. QIB कोटा सबसे ज्यादा 3गुना सब्सक्राइब्ड किया गया. अगर आप भी Mukesh Ambani की कंपनी के मुनाफे में अपनी पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो फिर आप ऐसा सिर्फ 13,428 रुपये में कर सकते हैं. आइए समझते हैं पूरा गणित... (Photo: ITG)
23 अक्टूबर तक बोली लगाने का मौका
Jio Platform IPO बुधवार को ओपन हुआ है और निवेशकों के पास इसमें बोली लगाने के लिए 23 अक्टूबर तक का समय है. इस आईपीओ के तहत कंपनी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी कर रही है, जो 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हैं. आम निवेशकों से पहले इस इश्यू को बीते सोमवार को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खोला गया था, जहां से इसे जोरदार रिस्पांस मिला था और 30 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था. (Photo: ITG)
28 अक्टूबर को शेयर मार्केट डेब्यू
IPO क्लोज होने के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि रिफंड और शेयर क्रेडिट के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. वहीं Jio IPO Listing 28 अक्टूबर को बीएसई-एनएसई (Jio Listing On BSE-NSE ) पर होगी. (Photo: ITG)
जियो आईपीओ का प्राइस बैंड इतना
मुकेश अंबानी के Jio Platforms IPO का साइज 30,213 करोड़ रुपये है और इसके प्राइस बैंड 1065-1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी ने आईपीओ का 50 फीसदी कोटा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी QIB के लिए रखा है, तो वहीं एनआईआई के लिए 15 फीसदी कोटा रिजर्व है. इसके अलावा बात करें, रिटेल निवेशकों के लिए तय कोटे की तो ये 35 फीसदी तय किया गया है. (Photo: ITG)
कैसे 13428 रुपये में बनें प्रॉफिट पार्टनर?
अब बताते हैं कि कैसे आप शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार Mukesh Ambani की इस कंपनी के मुनाफे में हिस्सेदार बन सकते हैं. तो इसका गणित बेहद आसान है. दरअसल, जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के तहत लॉट साइज 12 शेयरों का रखा गया है और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो इतने शेयरों के लिए कुल 13,428 रुपये का निवेश करना होगा. इस निवेश के बाद अगर आपको आईपीओ अलॉट होता है और शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग जीएमपी के हिसाब से होती है, तो फिर कंपनी को जो फायदा होगा, उसके आधार पर आपका निवेश भी बढ़ेगा. रिटेल इन्वेस्टर्स अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. (Photo: ITG)
कितनी कमाई कराने का संकेत
जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ ने ओपन होने से पहले ही निवेशकों को तगड़ी कमाई कराने का संकेत देना शुरू कर दिया है. ग्रे-मार्केट में ये अभी से गदर मचाए हुए हैं और Jio IPO GMP पर नजर डालें, तो ये बुधवार सुबह 8 बजे के आसपास करीब 25% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. इस हिसाब से देखें, तो Jio Platform Share 1392 रुपये पर लिस्टिंग दिखा रहा है यानी हर स्टॉक पर 273 रुपये का फायदा. (Photo: ITG)
(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)