scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

SBI की 14.5 महीने की स्पेशल स्कीम! ₹5 लाख की FD पर मिलेगा धांसू रिटर्न

SBI Amrit Vrishti FD Scheme
  • 1/9

अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराकर तय अवधि में ब्याज कमाना चाहते हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अमृत वृष्टि योजना (SBI Amrit Vrishti Scheme) पर गौर कर सकते हैं. इस स्पेशल FD में निवेश की अवधि 444 दिन यानी 14.5 महीने है. इसमें आम नागरिकों को 6.45% सालाना, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और 80 साल से ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% सालाना ब्याज मिलता है. आइए जानते हैं इस स्कीम के नियम, समय से पहले पैसा निकालने की शर्तें और ₹5 लाख या ₹10 लाख जमा करने पर कितना रिटर्न मिल सकता है...

किसे कितना ब्याज मिल रहा है?
  • 2/9

किसे कितना ब्याज मिल रहा है?

SBI की अमृत वृष्टि FD स्कीम में निवेशक की उम्र के हिसाब से ब्याज दर अलग-अलग है. आम नागरिक के लिए 6.45% सालाना, नियर सिटीजन के लिए 6.95% सालाना और सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक) के लिए 7.05% सालाना ब्याज दर है.

कितने से शुरू कर सकते हैं निवेश?
  • 3/9

कितने से शुरू कर सकते हैं निवेश?

इस योजना की अवधि 444 दिन यानी करीब 14 महीने 19 दिन है. रिटेल डिपॉजिट के तहत इसमें कम से कम ₹1,000 जमा किए जा सकते हैं. निवेश की रकम ₹3 करोड़ से कम होनी चाहिए.

Advertisement
कौन-कौन कर सकता है निवेश?
  • 4/9

कौन-कौन कर सकता है निवेश?

इस स्कीम में सामान्य भारतीय नागरिक, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और अनिवासी भारतीय (NRI) पात्रता की शर्तों के मुताबिक निवेश कर सकते हैं.
 

ब्याज लेने के क्या हैं विकल्प?
  • 5/9

ब्याज लेने के क्या हैं विकल्प?

निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से ब्याज भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं. ब्याज मासिक, तिमाही, छमाही या मैच्योरिटी के समय लिया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर FD के बदले लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है. इसके लिए बैंक के लागू नियम और शर्तें देखना जरूरी है.

मैच्योरिटी से पहले FD तोड़ने पर कितनी पेनल्टी?
  • 6/9

मैच्योरिटी से पहले FD तोड़ने पर कितनी पेनल्टी?

अगर आपको 444 दिन पूरे होने से पहले पैसों की जरूरत पड़ती है, तो FD समय से पहले बंद कराई जा सकती है. हालांकि, इस पर बैंक के नियमों के मुताबिक पेनल्टी लग सकती है. ₹5 लाख तक की जमा पर 0.50% पेनल्टी, ₹5 लाख से ₹3 करोड़ से कम की जमा पर 1% पेनल्टी और बुकिंग के 7 दिनों के भीतर FD बंद करने पर ब्याज नहीं मिलता. बैंक कर्मचारियों और पेंशनर्स को मैच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ने पर पेनल्टी से छूट दी गई है.

घर बैठे कैसे खोलें अमृत वृष्टि FD?
  • 7/9

घर बैठे कैसे खोलें अमृत वृष्टि FD?

इस योजना में निवेश करने के लिए बैंक की शाखा जाना अनिवार्य नहीं है. पात्र ग्राहक SBI YONO ऐप के जरिए या SBI की आधिकारिक इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करके अमृत वृष्टि योजना के तहत FD खोल सकते हैं. 

₹5 लाख की FD पर कितना रिटर्न?
  • 8/9

₹5 लाख की FD पर कितना रिटर्न?

444 दिनों के लिए ₹5 लाख जमा करने पर अनुमानित ब्याज इस तरह हो सकता है: 
 

5 Lakh FD​

 

₹10 लाख की FD पर कितना रिटर्न?
  • 9/9

₹10 लाख की FD पर कितना रिटर्न?

अगर आप इस स्कीम में ₹10 लाख की FD करते हैं, तो 444 दिनों के बाद मिलने वाली अनुमानित रकम कुछ इस तरह हो सकती है:

10 Lakh FD​

ध्यान रखें कि ये अनुमानित रकम हैं. वास्तविक ब्याज और मैच्योरिटी राशि चुने गए ब्याज भुगतान विकल्प, बैंक की गणना और लागू शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है. निवेश से पहले SBI से मौजूदा ब्याज दरों और योजना की उपलब्धता की पुष्टि जरूर करें.

Advertisement
Advertisement
Advertisement