scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Good News: भारत रुकने वाला नहीं... IMF को भी इकोनॉमी पर भरोसा, चीन-अमेरिका सब रहेंगे पीछे

इंडियन इकोनॉमी पर आईएमएफ बुलिश
  • 1/6

भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और इसका लोहा दुनिया ने माना है. मिडिल ईस्ट युद्ध हो या फिर कोई और ग्लोबल टेंशन इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार बरकरार है. अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भी भारत पर भरोसा जताया है और अपने ग्रोथ अनुमानों की लिस्ट में 2026 के लिए भारत को टॉप पर शामिल किया है, जबकि चीन और अमेरिका जैसे देश भारत से काफी पीछे हैं. जानते हैं Top-10 देशों के ग्रोथ अनुमान के बारे में..

नंबर-1 पायदान पर है भारत 
  • 2/6

नंबर-1 पायदान पर है भारत 
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि 2026 में जीडीपी ग्रोथ के मामले में कौन सा देश आगे रहेगा. एक्स पोस्ट में शामिल इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आंकड़ों को देखें, तो नंबर-1 पायदान पर भारत रहेगा और देश की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth) 6.5% रहेगी, जो आईएमएफ के पूर्व अनुमान 6.4% से ज्यादा है.

दूसरे नंबर पर चीन शामिल 
  • 3/6

दूसरे नंबर पर चीन शामिल 
भारत के बाद आईएमएफ ने दूसरे पायदान पर चीन को शामिल किया है. हालांकि, भारत की तुलना में ड्रैगन की ग्रोथ रफ्तार काफी कम रहने वाली है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक, चीन की जीडीपी ग्रोथ 4.4% रह सकती है. बता दें कि चीन की ओर से लगातार China GDP Growth 5 फीसदी से ऊपर रहने के दावे किए जा रहे हैं. 

Advertisement
नाइजीरिया से कम US की ग्रोथ
  • 4/6

नाइजीरिया से कम US की ग्रोथ
सबसे ज्यादा झटके वाली वाली बात अमेरिका के लिए हैं, क्योंकि 2026 में दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी की जीडीपी ग्रोथ नाइजीरिया से भी कम रहने का अनुमान है. IMF के मुताबिक, भारत और चीन के बाद सबसे तेज रफ्तार से Nigeria GDP 4.1% की दर से भागेगी. इसके बाद सउदी अरब 3.1% के साथ रखा गया है और अमेरिका का स्थान इसके बाद है. वैश्विक निकाय के मुताबिक, US GDP Growth 2.3% रह सकती है.

टॉप-10 में ये देश शामिल 
  • 5/6

टॉप-10 में ये देश शामिल 
आंकड़ों पर नजर डालें, तो स्पेन छठे पायदान पर है और इसकी जीडीपी ग्रोथ 2.1 फीसदी रह सकती है. ब्राजील 1.9 फीसदी के साथ सातवें नंबर पर, जबकि 1.6 फीसदी के साथ मेक्सिको आठवें पायदान पर शामिल है. कनाडा की जीडीपी ग्रोथ 1.5 फीसदी, तो रूस का ग्रोथ रेट 1.1 फीसदी रह सकता है. 

जर्मनी से जापान तक ये अनुमान 
  • 6/6

जर्मनी से जापान तक ये अनुमान 
साउथ अफ्रीका की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 1 फीसदी रखा गया है. इसके अलावा फ्रांस की इकोनॉमिक ग्रोथ 0.9 फीसदी, जबकि जर्मनी की 0.8 फीसदी रह सकती है. इसके अलाना ब्रिटेन के लिए आईएमएफ का अनुमान 0.8 फीसदी है, जबकि जापान के लिए 0.7 फीसदी जताया गया है. 

Advertisement
Advertisement