संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा. 28 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा जबकि 26 फरवरी को सरकार रेल बजट पेश करेगी. वहीं आर्थिक सर्वे 27 फरवरी को संसद में रखा जाएगा.
राष्ट्रपति 23 फरवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. संसद के बजट सत्र का पहला चरण 20 मार्च तक चलेगा. एक माह के ब्रेक के बाद बजट सत्र के दूसरा चरण की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी जो 8 मई तक चलेगा.