पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंगलवार को हमला हुआ है. खान सर के कल दिए बयान के मुताबिक, 10 बजे ऑनलाइन बैच चल रहे थे. हमले में उनके गार्ड को इतना मारा गया कि उसका सिर फोड़ दिया. हमलावर बोल रहे थे कि 2 दिन के अंदर कोचिंग को उड़ा देंगे. वहीं, गार्ड का साफ बोलना है कि कोचिंग वाले लोग हैं. बुधवार को खान कोचिंग सेंटर पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.