scorecardresearch
 

बांकीपुर में PK का चक्रव्यूह! केवल समीकरण नहीं, ये 4 दांव भी आजमा रहे

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक बनता जा रहा है. नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट पर बीजेपी से अभिषेक कुमार चुनाव लड़ रहे हैं तो जन सुराज से प्रशांत किशोर ने खुद ताल ठोक रखी है. पीके बांकीपुर सीट जीतने लिए बीजेपी के खिलाफ चक्रव्यूह रच रहे हैं.

Advertisement
X
बांकीपुर सीट पर चुनाव प्रचार करते प्रशांत किशोर (Photo-jan suraj)
बांकीपुर सीट पर चुनाव प्रचार करते प्रशांत किशोर (Photo-jan suraj)

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ गई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली बांकीपुर सीट सभी दलों ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है तो आरजेडी से रेखा गुप्ता उम्मीदवार हैं. जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर किस्मत आजमा रहे हैं. पीके अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते बांकीपुर का उपचुनाव काफी हाईप्रोफाइल बन गया है.  

बांकीपुर बिहार की ऐसी सीट है, जिसकी पहचान नितिन नवीन के नाम है .नितिन नवीन खुद पांच बार बांकीपुर से विधायक रहे हैं तो उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी चार बार विधायक रहे. इस तरह बांकीपुर सीट पर 1995 से बीजेपी का कब्जा है. ये बताता है कि बीजेपी की जड़े बांकीपुर में कितनी गहरी है. 

बीजेपी के मजबूत दुर्ग बांकीपुर से प्रशांत किशोर अपना चुनावी डिब्यू करने उतरे हैं. बीजेपी को मात सियासी मात देने के लिए पीके अपना सियासी तानाबाना बुनने में जुटे हैं. बांकीपुर में बीजेपी के खिलाफ प्रशांत किशोर 24 घंटे की सियासी चक्रव्यूह रचने में जुटे हैं, जिसके लिए खुद जमीन पर उतरकर पसीना बहाने से लेकर उनकी यूथ ब्रिगेड और महिला टीम तक एक्टिव हैं. 

बांकीपुर सीट पर पीके ने बिछाई बिसात
पटना की बांकीपुर सीट पर बीजेपी चार दशक से बीजेपी नहीं हारी है. अब नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद हो रहे उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी से उतरकर सियासी माहौल को पूरी तरह से गर्मा दिया है. बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता अभिषेक कुमार को उतारा है, जो कि कायस्थ समुदाय से आते हैं. आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर दांव खेला है. प्रशांत किशोर पूरे दमखम के साथ बांकीपुर के सियासी रण में उतर गए हैं और बीजेपी के खिलाफ सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. 

Advertisement

प्रशांत किशोर इन दिनों खुद बांकीपुर में गली मोहल्ले में घूम-घूमकर पसीना बहा रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ सियासी तानाबाना बुन रहे हैं. प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव को सम्राट चौधरी के अगुवाई वाली सरकार के दो महीने के कार्यकाल का जनमत संग्रह बता रहे हैं. उन्होंने अपनी टीम को चुनाव प्रचार में उतार दिया है और खुद भी सियासी रणभूमि में पैर जमा रखा है. हाईटेक तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पटना की सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टिव हैं और सियासी माहौल में हलचल पैदा कर दी है. 

पीके की यूथ ब्रिगेड ने संभाली कमान
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिए हैं. पीके की युवा ब्रिगेड यानि जन सुराज पार्टी के युवा नेता बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की गली-गली घूमकर प्रचार करने में जुट गए हैं. पीके की युवा ब्रिगेड सुबह 6 बजे होते ही चुनाव प्रचार शुरू कर देते हैं. जन सुराज के युवा नेता और कार्यकर्ता पटना के पार्कों, गांधी मैदान से लेकर चाय की दुकान तक पर जाकर प्रशांत किशोर के लिए वोट मांग रहे हैं. 
 
जन सुराज की युवा ब्रिगेड ने चुनाव प्रचार की रणनीति में बदलाव किया है. जन सुराज के नेता पार्कों में सुबह टहलते और एक्सरसाइज करते हुए लोगों से बातचीत करते हैं, जिसमें खासकर बुजुर्ग और नौकरीपेश वाले लोगों से संवाद करते हैं. इस दौरान पीके के समर्थक जाति और धर्म के मुद्दे पर बातचीत करने के बजाय बांकीपुर क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं. बांकीपुर के ट्रैफिक, सड़क, पानी, ड्रेनज सिस्टम और जलजमाव जैसे मुद्दे पर बात कर यह संदेश दे रहे हैं कि सरकार और बीजेपी के विधायक होने के बाद भी क्षेत्र की हालत नहीं बदली है. 

Advertisement

जन सुराज की महिला ब्रिगेड एक्टिव
बांकीपुर में सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक जन सुराज के युवा कार्यकर्ता पार्कों में घूम-घूमकर पीके लिए माहौल बना रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी की महिला टीम ने अलग ही मोर्चा संभाल रखा है. जन सुराज की महिला ब्रिगेड दोपहर 3 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बांकीपुर में घर-घर जाकर पीके लिए वोट मांग रखी है. 

जन सुराज की महिला ब्रिगेड के प्रचार करने का तौर तरीका पूरी तरह से अलग है. युवा टीम स्थानीय मुद्दों की बात कर रहे हैं तो महिला ब्रिगेड घर-घर जाकर महंगाई और सुरक्षा के मुद्दे पर वोट मांग रही है. जन सुराज पार्टी के सोशल मीडिया में पीके की समर्थक महिला एक घर में जाकर महिलाओं के मुद्दे, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की महंगी फीस और रोजगार के मुद्दे पर बातचीत करती नजर आ रही है.  इस तरह ये बता रही हैं कि कैसे बीजेपी ने महंगी बढ़ा दी है. 

नुक्कड़ नाटक के जरिए सियासी माहौल
जन सुराज की महिलाएं अपने प्रचार खत्म करती है तो उसी समय पीके की नुकक्ड़ नाटक वाली टीम गली-मोहल्ले के चौराहे पर एक्टिव हो जाती है. ये समय लोग दफ्तरों से घर लौटने का होता है और उसी समय जन सुराज के समर्थक और सांस्कृतिक टीम नाटक के जरिए पीके के पक्ष में सियासी माहौल बनाते नजर आते हैं. नुक्कड़ के जरिए एक्टिंग करके बताते हैं कि कैसे आरजेडी और बीजेपी-जेडीयू ने 35 साल से बिहार की हालत बना रखी है. 

Advertisement

पीके बांकीपुर की गलियों में बहा रहे पसीना
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर डेरा जमा रखा है और दिन में बैठकें कर रहे हैं तो शाम होते ही चुनावी प्रचार की कमान संभाल लेते हैं. शाम 8 बजे से लेकर देर रात तक छोटी-छोटी जनसभा करके अपने लिए वोट मांग रहे हैं. प्रशांत किशोर रोड शो, गलियों में पदयात्रा और चौपाल के जरिए अपना चुनावी प्रचार कर रहे हैं. वो चुनाव प्रचार के दौरान  लोगों के सवाल करते हैं और लोगों के जवाब देते हैं. 

पीके बांकीपुर क्षेत्र के विकास का विजन लोगों के सामने रख रहे हैं. प्रशांत किशोर का यह चुनावी कैंपेन सीधे तौर पर कुछ बड़े वादों और जनता के असली मुद्दों पर टिका है. पीके चुनाव प्रचार के दौरान यह कहते नजर आ रहे हैं कि पटना बिहार की राजधानी है, फिर भी बांकीपुर का एक बड़ा हिस्सा बारिश में डूब जाता है. वे ड्रेनेज के आधुनिक और वैज्ञानिक समाधान का वादा कर रहे हैं. वे अपनी हर सभा में युवाओं से कह रहे हैं कि जन सुराज के आने के बाद रोजगार के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement