scorecardresearch
 

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: NSUI ने मारी बाजी, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर दबदबा बनाया है. शांतनु शेखर अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद ABVP के कब्जे में रहा. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार सिफत फैज ने जीत हासिल की है.

Advertisement
X
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. (Photo : pup.ac.in)
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. (Photo : pup.ac.in)


पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में NSUI का दबदबा देखने को मिला. NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने जेडीयू के प्रिंस कुमार को 950 वोटों के बड़े अंतर से मात दे दी है.

महासचिव पद पर भी NSUI का परचम लहराया है. संयुक्त सचिव पद पर ABVP ने अपनी जीत दर्ज कराई, उन्होंने NSUI के मनौवर आजम को 422 वोटों से हराया.

उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार उमड़ सिफत फैज 71 वोटों से चुनाव जीता.उपाध्यक्ष पद की लड़ाई में भी दूसरे नंबर पर छात्र जेडीयू रहा. सिफत फैज को 1568 मत मिले जबकि जेडीयू के आयुष हर्ष ने 1497 वोट हासिल किए. 

संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद ABVP का कब्जा

महासचिव के पद लिए NSUI और छात्र आरजेडी में टक्कर रही. NSUI की खुशी को 2164 वोट मिले, जबकि छात्र आरजेडी के प्रत्युष राज 1611 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. ABVP के अभिषेक कुमार संयुक्त सचिव का चुनाव जीते हैं और कोषाध्यक्ष पद पर भी ABVP ने कब्जा जमाया. ABVP के हर्षवर्धन पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव जारी, देर रात आएगा रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार का दबदबा

पीयू के सेंट्रल पैनल के पांच पदों में अध्यक्ष और महासचिव पद पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI का कब्जा रहा. वहीं, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पर ABVP ने जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार का दबदबा रहा. छात्र जेडीयू और छात्र आरजेडी और वाम दल के आइसा सहित किसी भी छात्र संगठन को मौका नहीं मिला.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement