scorecardresearch
 

'जब बूथ पर पैसे देने की बारी आती है, तब हार्ट अटैक आ जाता है', नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आईं. जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज की तबीयत को ड्रामा करार दिया है. उन्होंने कहा कि ये नीरज की पुरानी आदत है. अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्पताल जाकर नीरज का हाल जानने की खबरों को भी खारिज किया.

Advertisement
X
अनंत सिंह ने नीरज कुमार की खराब तबीयत को 'बहाना' बताया. (Photo- PTI)
अनंत सिंह ने नीरज कुमार की खराब तबीयत को 'बहाना' बताया. (Photo- PTI)

बिहार विधान परिषद (MLC) के अंतर्गत आने वाली पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है. एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की खराब सेहत और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें हैं. इसे लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने इस पर तंज कसा है. अनंत सिंह ने इसे पूरी तरह से एक 'ड्रामा' करार दिया है.

मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की तबीयत को 'बहाना' करार दिया. उन्होंने कहा, 'ये आज की बात नहीं है, नीरज की ये आदत हमेशा से रही है. जब-जब बूथ पर पैसे भेजने की बारी आती है, तब-तब ये कहा जाने लगता है कि हार्ट अटैक आ गया है. ये उनका पुराना नियम रहा है, इसमें कुछ भी नया नहीं है.'

ऐसी खबरें भी थीं कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल में नीरज कुमार का हालचाल जानने पहुंचे थे. इन अफवाहों को अनंत सिंह ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'कोई अस्पताल नहीं गया है, ये सब नीरज का नाटक है. ये सब उनकी चाल और नाटक का हिस्सा है.'

'ना तो बीमार हैं और ना ही उन्हें बुखार है'

Advertisement

अनंत सिंह ने आगे कहा, 'बूथ पर पैसा बंटेगा, जो कार्यकर्ता जाते हैं बूथ पर काम करने के लिए. तो उन्हें पैसे नहीं देने पड़ेंगे कि वो बीमार हैं. वो (नीरज कुमार) ना तो बीमार हैं और ना ही उन्हें बुखार है. उन्हें कुछ नहीं हुआ है, ये सब पूरी तरह से नाटक है.'

'नीतीश कुमार सबके संरक्षक, चुनाव से मतलब नहीं'

नीतीश कुमार की भूमिका पर बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सभी के संरक्षक हैं और उनका इन MLC चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, 'जनता ही असली मालिक और भगवान है. जिसे जनता वोट देगी, वही जीतेगा. नीतीश कुमार ना तो नीरज कुमार की तरफ हैं और ना ही मेरी तरफ हैं. जिसने जैसा किया है, वो वैसा पाएगा.'

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद में नीतीश कुमार की एंट्री? ललन सिंह से हुई चर्चा

अनंत कुमार ने आगे कहा कि जनता उनकी जमानत नहीं बचने देगी, क्योंकि जनता 18 साल से उनका ये नाटक देख रही है. वहीं, अपने खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'केस दर्ज कर दिया है तो हम क्या कर सकते हैं?'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement