scorecardresearch
 

थाने के गेट पर गोली चलाई, हथियार लहराकर भागे... पुलिस ने 12 KM पीछा किया और तीनों को पकड़ लिया

पटना के मनेर में बदमाशों ने थाने के मुख्य गेट के सामने फायरिंग कर दी. लाल रंग की बाइक पर सवार तीन युवक एक राउंड फायरिंग के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. पुलिस ने पीछा किया और करीब 12 किलोमीटर दूर छितनावा इलाके से तीनों को दबोच लिया. आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है.

Advertisement
X
हथियार लहराकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए थे आरोपी. (Photo: Screengrab)
हथियार लहराकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए थे आरोपी. (Photo: Screengrab)

पटना के मनेर में तीन लड़कों ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. बदमाश लाल रंग की बाइक पर सवार होकर सीधे मनेर थाना के मुख्य गेट के सामने पहुंचे. फिर एक राउंड फायरिंग की. इसके बाद हथियार लहराए और ऐसे निकल लिए, जैसे किसी फिल्म का सीन शूट करके जा रहे हों. लेकिन कहानी का अगला सीन पुलिस ने लिख दिया.

फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और बदमाशों के पीछे लग गई. करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने तीनों को मनेर के छितनावा इलाके से दबोच लिया. इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है.

मामला मनेर थाना के मुख्य द्वार का है. पुलिस के मुताबिक, लाल रंग की बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे थे. कुछ देर बाद उन्होंने एक राउंड फायरिंग की. इसके बाद हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम ने बाइक का पीछा किया और करीब 12 किलोमीटर बाद तीनों को पकड़ लिया.

Maner Police Station Firing Three Miscreants Arrested After 12 Km Chase

यह भी पढ़ें: हिसार कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग: गैंगस्टर विनोद राणा की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान कर ली गई है. इनमें दो युवक मनेर इलाके के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा दानापुर का रहने वाला है. पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई. 

Advertisement

दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने थाना के सामने फायरिंग करने की बात स्वीकार की है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की गई थी.

Maner Police Station Firing Three Miscreants Arrested After 12 Km Chase

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. क्या मकसद सिर्फ इलाके में अपना दबदबा दिखाना था? क्या किसी पुरानी रंजिश का मामला है? या फिर फायरिंग के पीछे कोई और वजह है? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है.

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. यह पता किया जा रहा है कि पहले भी इनका किसी आपराधिक मामले से कनेक्शन रहा है या नहीं. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में इनके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement