scorecardresearch
 

लाठी से पीट-पीटकर तोड़े मां के हाथ पैर और ले ली जान... प्रापर्टी के लिए कलयुगी बेटा बना हैवान

गोपालगंज में संपत्ति विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया, जहां एक बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
प्रापर्टी के लिए बेटा बना हैवान, कर दी मां की हत्या (Photo: itg)
प्रापर्टी के लिए बेटा बना हैवान, कर दी मां की हत्या (Photo: itg)

बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक कलियुगी बेटे ने संपत्ति बxटवारे के विवाद को लेकर रिश्तों को तार- तार करते हुए अपनी मां को ही मार डाला. उसने मां रो लाठी से पीट- पीटकर उसे हाथ पैर तोड़कर निर्मम हत्या कर दी. घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

संपति के लिए तोड़ डाली मां की हड्डियां

बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के चानी देवी का छोटा बेटा प्रमोद सिंह कुछ दिन पहले ही गुजरात से घर आया था. घर आने के बाद वह अपनी मां पर  संपत्ति बांटने का दवाब बना रहा था. सोमवार की देर रात उसने लाठी से पीट पीटकर अपनी मां के हाथ पैर तोड़ दिए. आनन फानन में महिला को इलाज के लिए झझवा ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की गहन जांच करने में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. वही घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी

संपति के बंटवारे के विवाद में मां की हाथ पैर तोड़कर निर्मम हत्या की वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है.  इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव में एक महिला की उसके बेटे ने ही जमीन के हिस्सेदारी को लेकर हत्या कर दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement