scorecardresearch
 

एसी का पानी और छज्जा निकालने को लेकर खूनी जंग! पड़ोसियों की खौफनाक गुंडागर्दी, सब्जी विक्रेता का कत्ल

बिहार के बेगूसराय जिले में एसी का पानी गिराने और मकान का छज्जा निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. पड़ोसियों की पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement
X
बेगूसराय में मामूली बात पर खूनी संघर्ष.(Photo:representative)
बेगूसराय में मामूली बात पर खूनी संघर्ष.(Photo:representative)

बिहार के बेगूसराय जिले में पड़ोसी के घर का छज्जा निकालने और एसी का पानी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों ने एक सब्जी विक्रेता की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना मंझौल थाना इलाके में मंझौल पंचायत-4 संगत टोला की है. मृतक की पहचान श्याम नंदन साह के 50 वर्षीय पुत्र संतोष साह के रूप में की गई है.

दरअसल, संतोष साह का पड़ोसी महेंद्र चौधरी अपने घर में एसी लगवा रहा था. आरोप है कि उसने पहले से 9 इंच का छज्जा इसके जमीन में दिया था और एसी लगवाने के लिए 18 इंच का छज्जा बनवा रहा था. इसी को लेकर दो दिन से दोनों में विवाद चल रहा था. गुरुवार की रात 9 बजे छज्जा बनाने को लेकर दोनों पक्ष में बहस हो गया और मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया.

आरोप है कि महेंद्र चौधरी और उसके परिवार के 10-12 लोगों ने लाठी-डंडा से संतोष साह की जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल संतोष को परिजनों उसे लेकर मंझौल अस्पताल लेकर गए. जहां से सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया. लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण परिजन उसे पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन आज अहले सुबह उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजन आज सुबह में लाश को लेकर थाना पर आए. जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisement

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर घटना में शामिल 4 महिला समेत 6 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया है. परिजनों ने महेंद्र चौधरी और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई है.

मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह मकान का छज्जा निकालना था. पड़ोसी का पहले से ही करीब 9 इंच का छज्जा निकला हुआ था. इसके बावजूद पड़ोसी एक हाथ का छज्जा और बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था.

पिता ने पड़ोसी को रोका तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पड़ोसी महेंद्र चौधरी और उसके परिवार के 10-12 लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर आ गए और हमारे घर पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आए उसके पिता संतोष साह, बड़े भाई और छोटे भाई के साथ भी मारपीट की गई.

इस मामले में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल देर रात सूचना मिली कि पानी गिरने के विवाद में संतोष साह के साथ मारपीट की गई है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement