scorecardresearch
 

लिमिटेड एडिशन टाटा Tigor Buzz भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

Tigor की पहली सालगिरह के मौके पर टाटा मोटर्स ने Tigor Buzz का एक नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है.

Advertisement
X
Tata Tigor Buzz
Tata Tigor Buzz

Tigor की पहली सालगिरह के मौके पर टाटा मोटर्स ने Tigor Buzz का एक नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है.

ये एनिवर्सरी मॉडल XT ट्रिम पर बेस्ड है और ये 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है. के स्टैंडर्ड फीचर्स के अलावा लिमिटेड एडिशन मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ नए एलिमेंट्स भी दिए गए हैं. इसमें ग्लॉसी ब्लैक पेंटेड रूफ, पियानो ब्लैक ORVMs (आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स), डुअल-टोन व्हील कवर और लिमिटेड एडिशन बैज शामिल हैं.

स्टैंडर्ड XT वेरिएंट के मुकाबले नई Tata Tigor Buzz करीब 12,000 रुपये तक महंगी है. ग्राहकों के लिए नई कार देशभर के सारे डीलरशिप पर उपलब्ध करा दी गई है. पिछले साल मार्च में लॉन्च हुई Tata Tigor कंपनी के न्यू जेनरेशन IMPACT डिजाइन फिलॉसफी पर बेस्ड है. ये कार दो इंजन ऑप्शन- 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-डीजल इंजन के साथ आती है और इसमें मल्टी-ड्राइव मोड्स (Eco और City) भी मौजूद है.

Advertisement

सुरक्षा के लिहाज से इस कार में डुअल-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल (CSC) और एक कैमरे के साथ रिवर्स पार्क असिस्ट मौजूद है. बाजार में  Tata Tigor का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Xcent, Ford Aspire, Honda Amaze और  Volkswagen Ameo जैसी कारों से है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement