फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग वर्टस का पहला टीजर जारी किया है. ये कंपनी की एक मात्र सेडान कार है, जो भारतीय बाजार में आती है. इसका अपडेटेड वर्जन यानी फेसलिफ्ट दिसंबर में लॉन्च हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है.
ब्रांड की ओर से जारी क्लिप में कार के एक्सटीरियर से जुड़े कई बदलाव को देखा जा सकता है. कार के पहले टीजर में कंपनी ने डार्क थीम पर फोकस किया है. वर्टस फेसलिफ्ट से जुड़े मल्टीपल टेस्ट म्यूल्स को पिछले दिनों स्पॉट किया गया है. आइए जानते हैं नई वर्टस में क्या कुछ खास होने वाला है.
सबसे बड़ा बदलाव कार के फ्रंट में हमें देखने को मिलेगा. कार में पहले जैसे ही पतले हेडलैम्प्स का लेआउट मिलेगा. वर्टस फेसलिफ्ट में एलईडी डीआरएल्स मिलेंगे. हेडलैम्प्स से जुड़े हुए पतले अपर ग्रिल्स मिलेंगे, जिसके सेंटर में फॉक्सवैगन का लोगो होगा. वहीं ग्रिल के साइड में जीटी का बैज मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Honda Alpha SUV लॉन्च कन्फर्म... ऐसी होगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार
इसके नीचे ज्यादा एग्रेसिव दिखने वाला बंपर मिलेगा, जिसमें चौड़ा लोअर एयर इनटेक होगा. कुल मिलाकर कार का लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी होगा. कंपनी ने कार का ब्लू कलर वेरिएंट टीज किया है, जिसके साथ डार्क एलॉय व्हील्स और ब्लैक मिरर हाउसिंग मिलेगी.
रियर डिजाइन की बात करें तो कार में स्प्लिट टेल लैम्प असेंबली मिलेगी. लैम्प्स को बूट लिड तक एक्सपैंड किया गया है. इसके अलावा कार में बूट माउंटेड लिड स्पॉयलर मिलेगा. रियर बंपर में भी डार्क कलर के इंसर्ट और पैटर्न्ड डिटेल्स मिलेंगी. टीजर में कार के पार्किंग सेंसर भी साफ दिख रहे हैं.
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसमें रिफ्रेश्ड अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर मिलेगा. कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. अभी कंपनी 10.1 इंच का टचस्क्रीन देती है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा भी मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: विदेश में छाई भारत में बनी SUV... इन 5 कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड
कार में पहले वाला ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर का टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इनके मौजूदा आउटपुट की बात करें, तो 1.0 लीटर वाला इंजन 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 1.5 लीटर वाला इंजन 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.